14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्यसवाल पर भड़के कर्नाटक के मंत्री ने छात्र को कहा, बेवकूफ शर्म...

सवाल पर भड़के कर्नाटक के मंत्री ने छात्र को कहा, बेवकूफ शर्म आनी चाहिए, जानें कौन हैं मधु बंगारप्पा

Published on

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने एक छात्र की टिप्पणी से नाराज़ हो कर उसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए। बुधवार को वर्चुअल बातचीत के दौरान, छात्र ने कथित तौर पर कहा कि ‘शिक्षा मंत्री कन्नड़ नहीं जानते।’ यह घटना कर्नाटक के 25,000 छात्रों को सीईटी, जेईई और नीट परीक्षा देने के लिए मुफ़्त ऑनलाइन कोचिंग देने के वास्ते एक कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान हुई।

भड़के मंत्री ने पूछा- ऊर्दू बोल रहा हूं?
स्कूली शिक्षा और साक्षरता मंत्री पहले तो छात्र की टिप्पणी सुनकर शांत दिखे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की। उन्होंने कहा ‘यह कौन है? क्या मैं उर्दू में बोल रहा हूं? टीवी वाले अब इसे दिखाते रहेंगे…। जिसने भी कहा कि मैं कन्नड़ नहीं जानता, इसे रिकॉर्ड करें और उनके खिलाफ़ कार्रवाई करें। यह बहुत बेवकूफ़ी है। उसे शर्म आनी चाहिए।’

अफसरों को लगाई फटकार
इसके बाद मंत्री ने अपने बगल में बैठे प्रधान सचिव (स्कूल शिक्षा) रितेश कुमार और पीयू (प्री-यूनिवर्सिटी) विभाग की निदेशक सिंधु रूपेश को मामले पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा ‘शिक्षक कौन है, बीईओ (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी)? इसे बहुत गंभीरता से लेना पड़ेगा।

बीजेपी ने साधा निशाना
किसी ने कहा है कि ‘विद्या मंत्री’ (शिक्षा मंत्री) कन्नड़ नहीं जानते।’ इस पर, एक अधिकारी ने संदेह व्यक्त किया कि क्या छात्र ने वास्तव में ऐसी टिप्पणी की थी, जिस पर मंत्री ने जवाब दिया ‘हां, हां…उसने ऐसा कहा…आपको कार्रवाई करनी होगी, मैं चुप नहीं बैठ सकता। देखें वह कौन था….।’ अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि कार्रवाई की जाएगी। इस मुद्दे पर बंगारप्पा पर निशाना साधते हुए, बीजेपी ने उन्हें ‘अविद्या मंत्री’ कहा।

कर्नाटक में कैबिनेट मंत्री
मधु बंगारप्पा कर्नाटक के एक भारतीय राजनेता, निर्माता और अभिनेता हैं। वह वर्तमान में कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री है। मधु सोराब विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने उन्हें राज्य का ओबीसी अध्यक्ष घोषित किया है। वह अभी कर्नाटक में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री हैं।

मधु बंगारप्पा की पत्नी कौन?
मधु बंगारप्पा का जन्म कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एस. बंगारप्पा और स्वर्गीय शकुंतला बंगारप्पा के घर हुआ था। उनका एक बड़ा भाई कुमार बंगारप्पा और तीन बहनें हैं। उनकी बहनों में से एक गीता शिवराजकुमार हैं। वह कॉल साइन वीयू2एसएलडब्ल्यू के साथ एक एमेच्योर रेडियो ऑपरेटर हैं। मधु ने 1988 में ग्रैजुएशन किया और अनीता से शादी की।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...