10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यकर्नाटक : पत्रकारों को मिठाई के साथ 2.50 लाख रुपये, सीएम अनजान,...

कर्नाटक : पत्रकारों को मिठाई के साथ 2.50 लाख रुपये, सीएम अनजान, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली

कर्नाटक के सीएमओ की ओर से दिवाली पर पत्रकारों को कथित रूप से नकद उपहार देने के विवाद ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की छवि को धूमिल किया है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने यह दावा किया है। सूत्रों के मुताबिक बोम्मई के करीबी सहयोगियों ने राज्य के वरिष्ठ पत्रकारों को कथित तौर पर मिठाई का डिब्बा और 1-2.50 लाख रुपये नकद बांटे।

इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर मीम्स और रिएक्शन की बाढ़ आ गई है, जो मीडियाकर्मियों को रिश्वत देने के लिए मुख्यमंत्री को ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में यूजर्स ने पत्रकारों को नकद वापस करने के लिए कहा है। विवाद बढ़ने पर कुछ वरिष्ठ पत्रकारों ने उपहार लौटा दिए। दो संपादकों ने भी मुख्यमंत्री बोम्मई को पत्र लिखकर इसकी निंदा की है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वह घटना से अनजान हैं।

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने संपादकों को भी फोन किया और माफी मांगी। जनाधिकार संघर्ष परिषद संगठन ने लोकायुक्त में पत्रकारों को घूस देने की कोशिश करने के आरोप में सीएमओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस बीच, विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा है और इसकी जांच की मांग की है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...