18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यबारिश से बेहाल कर्नाटक, घर-दुकान से दफ्तर तक सब पानी-पानी, बाढ़ में...

बारिश से बेहाल कर्नाटक, घर-दुकान से दफ्तर तक सब पानी-पानी, बाढ़ में डूबा IT हब बेंगलुरु

Published on

नई दिल्ली,

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु को सिलिकॉन सिटी के नाम से जाना जाता है. आईटी हब बेंगलुरु को हाईटेक शहर के पैमाने पर अव्वल बताया जाता है, लेकिन वहां की सड़कें भारी बारिश से बेहाल हैं. बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई शहरों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं. घर और दुकानों से लेकर दफ्तर तक पानी से लबालब हैं.

कर्नाटक में बीते दो दिन में हुई मूसालाधार बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है. सड़कें जलमग्न होने की वजह से लोगों का घरों से ऑफिस के लिए निकलना भी मुश्किल हो रहा है. बारिश और बाढ़ की वजह से कई आईटी कंपनियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ है. सड़क पर बने डिवाइडर भी पानी में डूब गए हैं.

सड़कों पर ही नहीं लोगों के घरों में बने बेसमेंट तक पानी से लबालब हैं. बेंगलुरु शहर के कई निचले इलाकों के घरों और दुकानों में पानी भर गया है. इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित है. इस बीच मौसम विभाग ने अभी कर्नाटक के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है.

भारतीय मौसम विभाग ने बेंगलुरु और अन्य जिलों जैसे कोडागु, उत्तर कन्नड़, दक्षिण कन्नड़, उडुपी और चिकमंगलूर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. बारिश से बेहाल राज्य कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रभावित इलाकों में राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) की टीमें तैनात करने और जलमग्न इलाकों से जल्द से जल्द पानी निकालने की बात कही है.

सरजापुर रोड पर रैंबो ड्राइव लेआउट और सनी ब्रूक्स लेआउट समेत कुछ इलाकों में जलभराव की ऐसी स्थिति है कि दफ्तर जाने के लिए लोगों को ट्रैक्टर का इस्तेमाल करना पड़ा.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 3 दिन बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान लगाया है. IMD के मुताबिक, कर्नाटक में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि कुछ जगहों पर गरज के साथ मध्यम बारिश होगी. तटीय इलाकों और दक्षिणी कर्नाटक में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this