6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यमोदी जी से सीधी लाइन में बात करते हैं KCR, चुनाव के...

मोदी जी से सीधी लाइन में बात करते हैं KCR, चुनाव के समय करते हैं ड्रामा… राहुल गांधी ने बोला हमला

Published on

हैदराबाद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हैदराबाद की पहचान चार मीनार के सामने मंगलवार को तिरंगा फहराया। करीब 32 साल पहले उनके पिता और तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राजीव गांधी ने भी उसी स्थान से ‘सदभावना यात्रा’ की शुरुआत की थी। हैदराबाद में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी और तेलंगाना राष्‍ट्र सम‍ित‍ि (TRS) पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा क‍ि बीजेपी और TRS एक साथ काम करते हैं। आपके मुख्यमंत्री चुनाव से पहले ड्रामा करते हैं मगर इनकी मोदी जी के साथ सीधी लाइन है। वे इधर फोन उठाते हैं और उधर मोदी जी फोन उठाते हैं और मोदी जी आपके मुख्यमंत्री को आदेश देते हैं।

हैदराबाद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा क‍ि प्रधानमंत्री जी हर भाषण में 2 करोड़ रोज़गार देने की बात करते थे लेकिन आज कल नहीं करते। आपके मुख्यमंत्री भी इसके बारे में नहीं बोलते। वह यह नहीं बताते की उन्होंने रोज़गार देने वाले सिस्टम की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है। उन्‍होंने कहा क‍ि देश को रोज़गार छोटे व्यापारी, किसान आदि लोग लोग देते हैं। मोदी जी ने नोटबंदी, गलत GST लागू करके और कोविड के समय इन लोगों को मदद न करके इन सब के व्यापार को खत्म कर दिया।

राहुल के ल‍िए सड़क किनारे खड़ी रही हजारों की भीड़
इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हैदराबाद में राहुल गांधी ने जब चार म‍िनार के सामने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तब कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, वरिष्ठ पार्टी नेता दिग्विजय सिंह, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) के अध्यक्ष रेवंथ रेड्डी भी मौजूद थे। राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो’ के नारे और सड़क किनारे खड़ी भीड़ के बीच चारमीनार पहुंचे। इस दौरान चारमीनार जाने वाली सड़कों पर बड़ी संख्या में पार्टी के झंडे के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर राहुल गांधी ने मंच पर पिता राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

1990 को राजीव गांधी ने शुरू की थी ‘सद्भावना यात्रा’: जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि जिस स्थान पर राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया है, उसी स्थान से 19 अक्टूबर 1990 को उनके पिता राजीव गांधी ने ‘सद्भावना यात्रा’ शुरू की थी। उन्होंने कहा कि हर साल उस दिन कांग्रेस यहां तिरंगा फहराती है। रमेश ने कहा कि इस बार 19 अक्टूबर को हम यहां तिरंगा नहीं फहरा सके थे, इसलिए मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

32 साल पहले राजीव गांधी ने भी फहराया था तिरंगा
राहुल गांधी ने ट्वीट किया क‍ि 32 साल पहले, पापा ने चारमीनार से सद्भावना यात्रा की शुरुआत की थी। भारत की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपनी जान की क़ुर्बानी दी थी। सद्भावना मानवता का सबसे अनुपम मूल्य है। मैं, और कांग्रेस पार्टी, इसे किसी विभाजनकारी ताक़त के सामने टूटने नहीं देंगे। उन्होंने इसके साथ ही झंडा फहराने का वीडि‍यो भी अपने माइक्रोब्लॉगिंग मंच से साझा किया है। राहुल गांधी ने भारी भीड़ के बीच तिरंगा फहराया।

मंगलवार को शम्साबाद स्थित मठ मंदिर से शुरू हुई यात्रा
दरअसल ‘भारत जोड़ो’ नाम से चल रही यात्रा मंगलवार को शम्साबाद स्थित मठ मंदिर से शुरू हुई और दोपहर को विश्राम के लिए बदरपुरा के लीगेसी पैलेस के पास रुकी। रात को यात्रा बोवेनपल्ली के गांधी विचारधारा केंद्र पर रुकेगी।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...