2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराजनीतिबाढ़ पीड़‍ित गरीबों की मदद को आगे आई केजरीवाल सरकार, हर परिवार...

बाढ़ पीड़‍ित गरीबों की मदद को आगे आई केजरीवाल सरकार, हर परिवार को देगी 10 हजार रुपये

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में यमुना के पानी के चलते आई बाढ़ ने लोगों का काफी नुकसान किया। कई लोगों को अपना आशियाना छोड़कर कही ओर शिफ्ट होना पड़ा। निचले इलाकों में रहने वाले गरीब परिवारों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। यमुना का जलस्तर कम तो हुआ है लेकिन, कई इलाकों में अभी भी काफी पानी भरा हुआ है। इस बीच दिल्ली सरकार गरीब परिवारों की मदद के लिए आगे आई है। सीएम केजरीवाल ने इन परिवारों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि यमुना किनारे रहने वाले कई बेहद गरीब परिवारों का काफ़ी नुक़सान हुआ है। सरकार पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद के तौर पर 10 हजार रुपये देगी।

सीएम केजरीवाल ने क्या घोषणा की?
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि यमुना किनारे रहने वाले कई बेहद गरीब परिवारों का काफ़ी नुकसान हुआ है। कुछ परिवारों का तो पूरे घर का सामान बह गया। केजरीवाल ने आगे कहा कि आर्थिक मदद के तौर पर हर बाढ़ पीड़ित परिवार को दस हज़ार रुपये प्रति परिवार देंगे। सीएम केजरीवाल ने आधार कार्ड समेत कई जरूरी दस्तावेज बहने पर कहा कि जिनके कागज जैसे आधार कार्ड आदि बह गए उनके लिए स्पेशल कैंप लगाए जायेंगे।

बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दिल्ली के जो इलाक़ बाढ़ से प्रभावित हैं वहाँ रहने वाले लोगों के लिए हमने स्कूलों में राहत शिविर लगाए हैं। मोरी गेट स्थित एक स्कूल में लगे राहत शिविर में व्यवस्थाओं को देखने मैं खुद गया। यहाँ प्रभावित लोगों के लिए रहने के साथ-साथ खाना-पानी और टॉयलेट्स का इंतजाम किया गया है।

जिन लोगों के इस बाढ़ में जरूरी काग़ज़ और बच्चों की किताबें बह गई हैं उनके लिए बाद में विशेष कैम्प लगाए जाएँगे और बच्चों के लिए किताबें और ड्रेस का फिर से इंतजाम किया जाएगा। जिनका ज़्यादा नुक़सान हुआ है उनकी सहायता के लिए भी सरकार जल्द घोषणा करेगी। बाढ़ प्रभावितों के लिए हम हर संभव मदद पहुँचा रहे हैं।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...