12.8 C
London
Thursday, April 9, 2026
HomeराजनीतिCBI रेड पर बरसे केजरीवाल, अनुराग ने पूछा- शराब नीति वापस क्यों...

CBI रेड पर बरसे केजरीवाल, अनुराग ने पूछा- शराब नीति वापस क्यों ली?

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर आबकारी मामले में सीबीआई ने छापेमारी की है. मनीष सिसोदिया ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. दिल्ली के शिक्षा और आबकारी मंत्री के घर छापेमारी के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. वहीं इसको लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

संजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने के लिए ये छापेमारी की है. संजय सिंह ने कहा कि आज केंद्रीय जांच एजेंसियों का मजाक बना दिया गया है. आप सांसद ने कहा कि जब पूरी दुनिया में केजरीवाल के शिक्षा मॉडल की तारीफ हो रही है तो प्रधानमंत्री दिल्ली के शिक्षा मंत्री के खिलाफ सीबीआई की छापेमारी करा रहे हैं. संजय ने आरोप लगाया कि इस छापेमारी के पीछे आबकारी नीति का मुद्दा नहीं है, अगर ये मुद्दा होता तो पहले गुजरात में छापेमारी होती, जहां जहरीली शराब बनाई जा रही है.

न केजरीवाल रुकेगा और न शिक्षा मॉडल: संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने पहले भी मुख्यमंत्री दफ्तर पर सीबीआई की छापेमारी कराई थी, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला. इसके बाद हमारे 40 विधायकों को जेल में डाला गया, जांच में कुछ नहीं मिला. जब दुनिया में अरविंद केजरीवाल की शिक्षा क्रांति की चर्चा हो रही है, तो वो अब केजरीवाल को रोकने में लग गए हैं, लेकिन अब न केजरीवाल रुकेगा और न शिक्षा मॉडल रुकेगा.

केजरीवाल ने भी केंद्र सरकार को घेरा
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर केंद्र सरकार को घेरा है. केजरीवाल ने अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार में दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ का जिक्र करते हुए लिखा, “जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार NYT के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी. CBI का स्वागत है. पूरा cooperate करेंगे. पहले भी कई जांच/रेड हुईं. कुछ नहीं निकला. अब भी कुछ नहीं निकलेगा.

अनुराग ठाकुर बोले- कोई घोटाला नहीं तो शराब नीति वापस क्यों?
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मनीष सिसोदिया के घर चल रही सीबीआई की छापेमारी पर कहा कि ये लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की बात करते थे, कभी राजनीति में न आने की बात करते थे, लेकिन आ गए और भ्रष्टाचार में भी शामिल हो गए. भ्रष्टाचारी चाहे जितने ईमानदारी के चोला पहन लें, वह भ्रष्टाचारी ही रहता है. आज शराब के ठेकों में भ्रष्टाचार का मामला है. मनीष सिसोदिया आबकारी मंत्री हैं. ठाकुर ने आरोप लगाया कि जिस दिन सीबीआई को जांच सौंपी गई, उसी दिन से शराब नीति वापस ले ली गई. मुद्दा ये है अगर शराब नीति में कोई घोटाला नहीं था तो उसे वापस क्यों लिया गया?

दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे: केजरीवाल
इसके साथ ही केजरीवाल ने तुरंत दूसरा ट्वीट किया, “दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है. इसे ये रोकना चाहते हैं. इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियो पर रेड और गिरफ़्तारी. 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया. इसीलिए भारत पीछे रह गया. दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे.

सिसोदिया के समर्थन में पंजाब के सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मनीष सिसोदिया का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है. मान ने लिखा, “मनीष सिसोदिया आजाद भारत के सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री हैं. आज US के सबसे बड़े अखबार NYT ने फ्रंट पेज पर उनकी फोटो छापी और आज ही मोदी जी ने उनके घर CBI भेज दी. ऐसे भारत कैसे आगे बढ़ेगा.”

राघव चड्ढा ने कहा- 8 साल में खूब कराई रेड
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने कहा कि केंद्र ने 8 साल में खूब रेड करवाई, लेकिन कुछ मिला नहीं. चड्डा ने ट्वीट किया, “आज के New York Times में केजरीवाल सरकार की शिक्षा क्रांति की खूब वाहवाही हुई है. उसी सुबह उस शिक्षा क्रांति के नायक मनीष सिसोदिया के घर भाजपा की CBI ने रेड कर दी. इन्होंने 8 साल में खूब रेड करवाई, लेकिन कुछ मिला नहीं. आगे भी करवाते रहिए- हम जांच में पूरा सहयोग करेंगे.”

एजेंसियों के दुरुपयोग का होता है नुकसान: खेड़ा
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सिसोदिया के घर छापेमारी पर कहा कि एजेंसियों के दुरुपयोग का नुकसान भी होता है. खेड़ा ने ट्वीट किया, “एजेंसियों के निरंतर दुरुपयोग का एक बड़ा नुकसान यह भी होता है कि जब वह एजेंसी सही काम भी करे तब भी उसके कदम को शक की दृष्टि से देखा जाता है. ऐसे में भ्रष्ट लोग दुरुपयोग की दुहाई देकर बच निकलते हैं और जो ईमानदारी से जनता के मुद्दे उठाते हैं, वो दुरुपयोग का शिकार होते रहते हैं”

Latest articles

अम्बिकापुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का अनावरण

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा प्रवास के दौरान अम्बिकापुर में दो...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया चंबल एक्वाडक्ट का निरीक्षण, 17 जिलों की प्यास बुझाएगी ‘राम जल सेतु लिंक परियोजना’

जयपुर/धौलपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'राम जल सेतु लिंक परियोजना' (ERCP) के अंतर्गत निर्माणाधीन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि करते हुए राजस्थान के लिए गर्व का विषय बताया

प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण, राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प...

रानी कमलापति स्टेशन के बाहर एक्टर राहुल चेलानी से मोबाइल स्नैचिंग

भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर मशहूर टीवी और फिल्म अभिनेता...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...