8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्ययूनिफॉर्म सिविल कोड पर बोले केजरीवाल, BJP की नीयत खराब... चुनाव बाद...

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बोले केजरीवाल, BJP की नीयत खराब… चुनाव बाद घर चली जाएगी कमेटी

Published on

अहमदाबाद

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भावनगर पहुंचने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बीजेपी पर हमला बोला। केजरीवाल ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा कि बीजेपी की नियत खराब है। बीजेपी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में इस क्यों लागू नहीं करती है। केजरीवाल ने कहा कि चुनावों के बाद गुजरात की समिति भी घर चली जाएगी। केजरीवाल ने कहा संविधान के प्रावधान के अनुसार पूरे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लागू करे, लेकिन बीजेपी की नियत खराब है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी बीजेपी ने ऐसा किया था, चुनाव के बाद समिति घर चली गई। गुजरात में भी चुनाव के बाद समिति घर चली जाएगी। गुजरात सरकार ने प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का फैसला किया है। कैबिनेट ने यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाने का फैसला लिया है। इस कमेटी को गठित करने का अधिकार मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल को दिया है। सरकार के इस फैसले को गुजरात चुनावों से पहले मास्टर स्टोक माना जा रहा है।

आप से जुड़े राजू सोलंकी
इससे पहले अरविंद केजरीवाल के भावनगर पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ता राजू भाई सोलंकी अपने ब्रजराज सोलंकी के साथ आप में शामिल हुए। इस मौके पर राजू भाई और उनके बेटे ने कहा कि वे केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिह हुए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजू भाई सोलंकी उनके बेटे का पार्टी में स्वागत किया है। केजरीवाल ने कहा कि आप देश की राजनीति बदल रही है। राजू भाई सोलंकी अभी तक 1000 अनाथ बेटियों की शादी करवा चुके हैं। राजूभाई सोलंकी कोली समाज से आते हैं। केजरीवाल आज भावनगर के गरियाधर में जनसभा करेंगे। गरियाधर विधानसभा सीट 2008 में डीलिमिटेशन के बाद बनी थी। तब से यहां पर बीजेपी का कब्जा है। यह सीट भावनगर जिले में आती है, लेकिन लोकसभा क्षेत्र अमरेली है। अभी यहां बीजेपी के केशुभाई नकराणी विधायक हैं। आम आदमी पार्टी ने इस सीट से सुधीर वाघाणी को टिकट दिया है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...