9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल की गिरफ्तारी पर पत्नी सुनीता का चौंकाने वाला खुलासा, NDA सांसद...

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पत्नी सुनीता का चौंकाने वाला खुलासा, NDA सांसद का लिया नाम

Published on

नई दिल्ली

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मामले पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गहरी राजनीतिक साजिश का शिकार हुए, गवाह के झूठे बयान पर ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया। उन्होंने वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि क्या आपको पता है कि सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया है। उनकी गिरफ्तारी एनडीए के एक सांसद के बयान पर गिरफ्तार किया है। उनका नाम है मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी यानी एमएसआर। एमएसआर आंध्र प्रदेश से एनडीए के सांसद हैं।

एनडीए सांसद MSR का लिया नाम
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि NDA के सांसद मंगुटा रेड्डी ने ED को जो पहले दो बार बयान दिए, वह ED को पसंद नहीं आए। इसके बाद ED ने उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया और पांच महीने तक जेल में प्रताड़ित किया। बेटे और परिवार की हालत को देखकर मंगुटा रेड्डी ने अपना बयान बदल दिया और जो ED चाहती थी, वह अपने बयान में बोल दिया और इसके बदले में मंगुटा रेड्डी के बेटे को जमानत दे दी गई।

‘मंगुटा रेड्डी ने ईडी के सामने दिया झूठा बयान’
सुनीता केजरीवाल ने वीडियो मैसेज में दावा किया कि मंगुटा रेड्डी ने ED के सामने झूठा बयान दिया था। उन्होंने खुद कहा था कि उनकी 16 मार्च, 2021 को अरविंद केजरीवाल से पहली और आखिरी बार मुलाकात हुई थी। क्या कोई पहली बार में ही कई लोगों के सामने पैसे मांग लेगा? मंगुटा रेड्डी के बेटे और परिवार को 5 महीने तक प्रताड़ित किया गया और इसके बाद MSR ने ED को झूठा बयान दिया। कोर्ट ने भी केजरीवाल जी को जमानत देते हुए कहा कि मंगुटा रेड्डी को बेल का लॉलीपॉप दिया गया।

‘केजरीवाल को राजनैतिक षडयंत्र का शिकार बनाया गया’
सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को राजनैतिक षड्यंत्र का शिकार बनाया गया है। वह एक पढ़े-लिखे और कट्टर ईमानदार व्यक्ति हैं और आज हमें उनके साथ खड़े होने की आवश्यकता है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...