32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeकेरल: साउथ की इस एक्ट्रेस को मंदिर में नहीं दी गई एंट्री,...

केरल: साउथ की इस एक्ट्रेस को मंदिर में नहीं दी गई एंट्री, बोलीं- 2023 में भी हो रहा भेदभाव

Published on

कोच्चि,

केरल के हिंदू मंदिर में दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री अमाला पॉल को प्रवेश नहीं देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. अमाला केरल के एर्नाकुलम के Thiruvairanikulam महादेव मंदिर गई थीं. लेकिन मंदिर प्रशासन ने उन्हें दर्शन नहीं करने दिए.मंदिर प्रशासन ने हिंदू परंपराओं का हवाला देते हुए कहा कि सिर्फ हिंदू ही इस मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं. इसके बाद अमाला ने मंदिर के सामने सड़क से ही दर्शन किए और वापस लौट गईं. यह घटना सोमवार की है. अमाला ने मंदिर के विजिटर रजिस्टर में अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि हालांकि, उन्होंने देवी के दर्शन नहीं किए. लेकिन उन्हें ऐसा लगा जैसे वह दर्शन कर चुकी हैं.

इसके साथ ही अमाला ने अपना दुख जाहिर करते हुए भी कहा कि यह दुखी करने वाला और निराशाजनक है कि 2023 में अभी भी धार्मिक भेदभाव है. मैं देवी मां के पास से दर्शन नहीं कर सकी लेकिन मुझे दूर से ही उनका अहसास हुआ. मुझे उम्मीद है कि जल्द ही धार्मिक भेदभाव दूर होगा. वह समय आएगा और हम सभी के साथ इंसानों की तरह बर्ताव होगा ना कि धर्म के आधार पर.

बता दें कि मंदिर का प्रशासन अब Thiruvairanikulam महादेव मंदिर ट्रस्ट के तहत है. मंदिर प्रशासन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने सिर्फ मंदिर के नियमों का पालन किया. मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रसून कुमार ने कहा कि ऐसा नहीं है कि अन्य धर्मों के हिंदू अनुयायी मंदिर नहीं आ रहे. लेकिन कोई नहीं जानता कि जब कोई सेलेब्रिटी आता है तो काफी विवाद हो जाता है.

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...