19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयखलील अल हय्या बना हमास का नया चीफ, पहले ही भाषण में...

खलील अल हय्या बना हमास का नया चीफ, पहले ही भाषण में दिखाए तेवर, इजरायली बंधकों पर किया

Published on

तेहरान

इजरायली हमले में याह्या सिनवार की मौत के बाद फिलिस्तीनी गुट हमास ने अपना नया नेता चुन लिया है। खलील अल-हैय्या को हमास का चीफ बनाया गया है, जो अभी तक हमास का डिप्टी लीडर था। शुक्रवार को हमास की ओर से बयान जारी करते हुए सिनवार की मौत की पुष्टि की गई और अपने नए नेता के तौर पर खलील के नाम का ऐलान किया गया। नेता चुने जाने के बाद अपने पहले भाषण में खलील ने लड़ाई जारी रखने की बात कही है और इजरायली बंधकों को भी अपनी शर्तों पर ही छोड़ने का ऐलान किया है।

खलील अल-हय्या ने हमास की कमान संभालने के बाद अपने पहले टेलीविज संबोधन में कहा कि शहीद याह्या निडरता से फिलिस्तीनियों की आजादी के लिए लड़े और अपने जीवन को बलिदान कर दिया। खलील ने कहा कि याह्या का अंत बहादुरी से लड़ते हुए हुआ। आखिरी वक्त की तस्वीरे दिखाती हैं कि उनका सिर ऊंचा था और उन्होंने अपनी बंदूक संभाल रखी थी, वह आखिरी सांस तक गोलीबारी करते रहे।

गाजा से इजरायल को जाना होगा: खलील
खलील ने इजरायल के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का एलान किया है। साथ ही इजरायली बंधकों की रिहाई पर कहा कि इसके लिए गाजा पर आक्रमण बंद करना होगा। हय्या ने कहा, ‘इजरायली बंधक तब तक वापस नहीं लौटेंगे जब तक कि गाजा पर हमले बंद नहीं होते और इजरायली सैनिकों की गाजा से पूरी तरह वापसी नहीं हो जाती। साथ ही फिलिस्तीनी कैदियों की इजरायली जेलों से रिहाई भी हमारी शर्त का हिस्सा है। इजरायली बंधकों को हमारी इन शर्तों के पूरा होने पर ही छोड़ा जाएगा।’

खलील हैय्या ने इस दौरान कहा कि हमास अपनी जमीन के लिए लड़ रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा। ये लड़ाई तब तक जारी रखी जाएगी जब तक कि यरूशलम को राजधानी बनाकर पूरी फिलिस्तीनी धरती पर एक आजाद देश की स्थापना नहीं हो जाती। खलील ने कहा कि इजरायल को गाजा से जाना ही होगा, हम इजरायली फौजों के वापस जाने तक लड़ते रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खलील अल हय्या लंबे समय से हमास से जुड़ा है, 2007 में गाजा में इजरायली हवाई हमले उसने अपने पूरे परिवार को खो दिया था। हय्या के फिलहाल कतर में होने की बात कही जा रही है। वह गाजा में युद्ध विराम के लिए इजरायल के साथ बातचीत के लिए हमास के वर्ताकारों में भी शामिल रहा है। अभी तक इस्माइल हानिया और याह्या सिनवार की छत्रछाया में काम करने वाले खलील पर अब हमास को मजबूती देने की जिम्मेदारी है।इजरायली हमलों के चलते हमास फिलहाल काफी कमजोर पड़ चुका है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...