4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऑस्ट्रेलिया के सिडनी में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय छात्र को बेरहमी से...

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय छात्र को बेरहमी से पीटा, दी धमकी

Published on

नई दिल्ली,

सिडनी के पश्चिमी उपनगर मेरीलैंड्स में खालिस्तान समर्थकों के हमले में एक भारतीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल छात्र का इलाज वेस्टमीड अस्पताल में चल रहा है. जिस समय छात्र पर यह हमला हुआ उस समय वह काम करने के लिए घर से निकल रहा था

लोहे की रॉड से की पिटाई
घायल छात्र ने ‘द ऑस्ट्रेलिया टुडे’ को बताया, ‘आज सुबह 5.30 बजे जब मैं काम पर जा रहा था तो कुछ 4-5 खालिस्तान समर्थकों ने मुझ पर हमला कर दिया. मैं ड्राइवर के रूप में भी काम करता हूं और जहां मैं रहता हूं वहां से मेरी गाड़ी सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर खड़ी थी. जैसे ही मैं अपनी ड्राइविंग सीट पर बैठा, ये खालिस्तान समर्थक अचानक आ गए.उनमें से एक ने मेरे वाहन का बाईं ओर का दरवाज़ा खोला और मेरी बाईं आंख के नीचे गाल पर लोहे की रोड से हमला कर दिया. इसके बाद उन्होंने ड्राइवर साइड का दरवाज़ा खोला और मुझे वाहन से बाहर खींच लिया और लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया.’

पीड़ित ने आगे बताया, ‘उनमें से दो अपने फोन पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे जबकि 4-5 मुझे हर तरफ से मार रहे थे. वे पूरे समय बार-बार “खालिस्तान जिंदाबाद” का नारा लगा रहे थे. यह सबकुछ केवल 5 मिनट से भी कम समय में हुआ.’ वे यह कहते हुए चले गए कि यह मेरे द्वारा खालिस्तान मुद्दे का विरोध करने का सबक है. उन्होंने कहा कि यदि अपनी हरकत नहीं छोड़ी तो आगे और भी सबक सिखाए जाएंगे.

राहगीरों की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल
घटना को देखने के बाद आस-पास के लोगों औऱ राहगीरों में से किसी ने एनएसडब्ल्यू पुलिस को फोन किया. एनएसडब्ल्यू पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर डॉक्टरों को बुलाया. घायल के सिर, पैर और बांह पर गंभीर चोटों के कारण वेस्टमीड अस्पताल ले जाया गया. ऑस्ट्रेलिया टुडे के मुताबिक घायल शख्स की की बांह की सर्जरी होनी है.

सांसद ने की निंदा
पारमाट्टा और मैरीलैंड्स उपनगर से संसद सदस्य एंड्रयू चार्लटन ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,”हमारे स्थानीय समुदाय में उग्रवाद या किसी भी प्रकार की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. मैंने इस घटना के संबंध में संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया है और जैसे ही स्थिति सामने आएगी, उस पर नजर रखूंगा. इस संकट की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित और उनके परिवार के साथ हैं.’ यह पहली बार नहीं है जब खालिस्तान समर्थकों ने सिडनी स्थित भारतीय छात्र को उनकी विभाजनकारी विचारधारा का विरोध करने के लिए आतंकित किया है. वह पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुके हैं.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...