9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में मारा गया खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू! भारत में था...

अमेरिका में मारा गया खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू! भारत में था मोस्ट वांटेड

Published on

न्यूयॉर्क

भारत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस का कुख्यात सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मारा गया है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के हाईवे 101 पर उसकी कार का एक्सीडेंट हुआ है। हालांकि, उसकी मौत की अभी तक औपचारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि पन्नू लंबे समय से अंडरग्राउंड रहकर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल था। उसे डर था कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर, अवतार सिंह खांडा की तरह उसे भी निशाना बनाया जा सकता है। गुरपतवंत सिंह पन्नू सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता था और खालिस्तान की स्थापना को लेकर डींगे हांकता रहता था।

भारत में घोषित आतंकी है पन्नू
भारत सरकार ने 1 जुलाई 2020 को UAPA कानून के तहत आतंकवादी घोषित कर रखा है। जुलाई 2020 में पंजाब पुलिस ने अमृतसर और कपूरथला में पन्नू के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया था। पन्नू अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खालिस्तान को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता था। उसने अपने तथाकथित खालिस्तान में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को भी शामिल करने की धमकी दी थी। पन्नू के इशारे पर उसके संगठन सिख फॉर जस्टिस के आतंकवादियों ने दुनियाभर में हिंदू मंदिरों, भारतीय दूतावासों और नागरिकों को निशाना बनाया है।

अमृतसर में पैदा हुआ था आतंकी पन्नू
गुरपतवंत सिंह पन्नू अमृतसर के खानकोट गांव में पैदा हुआ था। वह बाद में कमाई करने विदेश चला गया और आईएसआई के सहयोग से पंजाब में खालिस्तानी मुहिम को फिर से जिंदा करने की कोशिश में है। उसने विदेशों में रहने वाले सिखों को बरगलाकर खालिस्तान के पक्ष में भड़काया। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी आईएसआई से मिले पैसों से भारत में हिंसा फैलाने की साजिश भी रची।

पैसों का लालच देकर युवाओं को भटकाता था
पन्नू पैसों का लालच देकर भोले-भाले युवाओं को भटकाता था। उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और खाालिस्तान के प्रति सहानूभुति रखने वाले लोगों से पैसा मिलता था। इसका इस्तेमाल वह आतंक फैलाने और खालिस्तान को लेकर फर्जी का रेफरेंडम आयोजित करने के लिए करता था।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...