11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयखालिस्तानियों ने US में भारतीय कांसुलेट को लगाई आग, 3 महीने में...

खालिस्तानियों ने US में भारतीय कांसुलेट को लगाई आग, 3 महीने में दूसरा हमला

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका में एक बार फिर खालिस्तानियों ने भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला किया है. सैन फ्रांसिस्को में स्थित इंडियन कांसुलेट में खालिस्तान समर्थकों के आग लगाने का मामला सामने आया है. पिछले 3 महीनों में यह दूसरी बार है, जब खालिस्तानियों ने सैन फ्रांसिस्को की इस कांसुलेट को निशाना बनाया है. खालिस्तान समर्थकों ने दावा किया है कि यह कनाडा में फरार खालिस्तान कार्यकर्ता की हत्या का बदला है.

इससे पहले हुए हमले की जांच नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी कर रही है. संभावना है कि पिछले हमले में जो लोग शामिल थे, इस हमले (2 जुलाई) में भी उन्हीं का हाथ हो. ताजा हमले के बाद सैन फ्रांसिस्को, कनाडा और यूके सहित अन्य देशों में मौजूद भारतीय संस्थानों को खालिस्तानी प्रदर्शन को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा गया है.बता दें कि 2 जुलाई से पहले हुए हमले की NIA जांच कर रही है, सूत्रों के मुताबिक 2 जुलाई को हुए हमले की जांच भी NIA को दी जा सकती है.

इससे पहले 20 मार्च को खालिस्तान समर्थकों ने सैन फ्रांसिस्को में स्थित भारत के वाणिज्यिक दूतावास में तोड़फोड़ की थी. यहां पहुंचे अलगाववादी दूतावास के अंदर घुस गए थे और वहां लगे बैरियर को तोड़ दिया था. हमले में शामिल लोग खालिस्तान समर्थित नारेबाजी कर रहे थे. हमलावरों ने दूतावास के बाहर की दीवार पर स्प्रे से बड़े-बड़े अक्षरों में ‘फ्री अमृतपाल’ भी पेंट कर दिया था.

भारत की प्रतिक्रिया के बाद अमेरिका ने दूतावास पर हमले की निंदा की थी. अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा था कि अमेरिका भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता है. हम दूतावास में काम करने वाले कर्मचारियों और राजनयिकों को भरोसा दिलाते हैं कि अमेरिका उनकी सुरक्षा के प्रति सचेत है और आगे से सुरक्षा देने की प्रतिज्ञा लेता है.

कल कनाडा में दी थी धमकी
एक दिन पहले ही सोमवार को कनाडा में खालिस्तान समर्थकों की भारत विरोधी हरकत पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बयान आया था. दरअसल, सिख फॉर जस्टिस के बैनर तले कनाडा में कुछ पोस्टर लगाए गए थे. इन पोस्टर्स में ‘kill india’ लिखा गया था. यही नहीं, इन पोस्टर्स में भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा और टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूत अपूर्वा श्रीवास्तव पर खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था.

इस घटना पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था कि भारत पहले से ही कनाडा जैसे साझेदार देशों के संपर्क में है. कनाडा से खालिस्तानी समूहों को जगह न देने का अनुरोध किया गया है. उन्होंने कहा था कि पोस्टर एक दिन पहले जारी किया गया, इसे पहले ही उचित माध्यम से संबंधित देश के साथ उठाया जा चुका है. ग्रेट पंजाब बिजनेस सेंटर से शुरू होगी रैलीपोस्टर में 8 जुलाई को तय की गई खालिस्तान फ्रीडम रैली के लिए लोगों को निमंत्रित किया गया था. पोस्टर के मुताबिक रैली ग्रेट पंजाब बिजनेस सेंटर माल्टन से शुरू होकर टोरंटो में भारतीय दूतावास में समाप्त होगी. हालांकि टोरंटो में भारत का महावाणिज्य दूतावास है, भारतीय दूतावास नहीं.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...