14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीतिखड़गे कोई शत्रु नहीं, गांधी परिवार और कांग्रेस का DNA एक.... चुनाव...

खड़गे कोई शत्रु नहीं, गांधी परिवार और कांग्रेस का DNA एक…. चुनाव से पहले थरूर ने कह दी मन की बात

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पिक्चर लगभग साफ हो चुकी है। 30 सितंबर को खत्म हुई नामांकन प्रक्रिया के बाद साफ तौर पर कहा जा सकता है कि इस पद के लिए मुकाबला शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच होगा। इस बीच शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे और गांधी परिवार पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की। खड़गे को लेकर थरूर ने कहा कि यह कोई शत्रु की लड़ाई नहीं है। हमारे बीच कोई वैचारिक मतभेद नहीं हैं। वे बहुत वरिष्ठ नेता हैं और अगर टॉप 3 नेताओं में उनका नाम तो आएगा ही। वहीं गांधी परिवार से संबंधित सवाल पर शशि थरूर ने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस का डीएनए एक है। गांधी परिवार हमारे लिए असेट के समान है।

खड़गे की उम्मीदवारी पर थरूर ने क्या कहा
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी पर शशि थरूर ने कहा कि खड़गे साहब महत्वपूर्ण अंग है। वे बहुत वरिष्ठ नेता हैं और अगर टॉप 3 नेताओं में उनका नाम तो आएगा ही। वे राज्य सभा में विपक्ष के नेता भी हैं और हर अहम विषय में उनका नाम होता है। राजस्थान में भी जब समस्या हुई उस पर भी खड़गे साहब जयपुर गए थे।

थरूर ने आगे कहा कि यह कोई शत्रु की लड़ाई नहीं है। पार्टी के कार्यकर्ताओं पर है कि वह किसे अध्यक्ष पद के लिए चुनते हैं। शशि थरूर ने आगे कहा कि अगर आप पार्टी की कार्यशैली से संतुष्ट हैं तो आपको खड़गे साहब को वोट करना चाहिए। अगर आपको लगता है कि आप बदलाव चाहते हैं तो मैं हूं। लेकिन कोई वैचारिक मतभेद नहीं हैं। खड़गे को लेकर थरूर ने आगे कहा कि कांग्रेस के अंदर हम सहयोगी हैं। चुनाव से पहले और बाद में भी हम और खड़गे साहब साथा काम करेंगे। हमारे बीच कोई दुश्मनी नहीं है।

नया अध्यक्ष बनने के बाद क्या होगा गांधी परिवार का रोल
कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनने के बाद गांधी परिवार की भूमिका क्या होगी इसपर भी थरूर ने खुलकर जवाब दिया। थरूर ने कहा कि कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने के बाद भी गांधी परिवार की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रहेगी। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस का डीएनए एक है। कोई भी अध्यक्ष इतना बेवकूफ नहीं है कि वह इस पद को पाने के बाद गांधी परिवार को गुड बाय कह देगा। थरूर ने इसके अलावा गांधी परिवार को पार्टी का असेट भी कहा।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ करते हुए थरूर ने कहा कि पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा मैं देखकर आया हूं। वहां राहुल गांधी को लाखों लोग चीयर करने के साथ ताली बजाकर उन्हें खूब समर्थन दे रहे हैं। थरूर ने आगे कहा कि जो भी नया अध्यक्ष बनेगा उसका सबसे पहला काम होगा कि वह राहुल गांधी से कहें कि वो इस यात्रा को जारी रखें। इससे पार्टी को काफी लाभ हो रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...