18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में खड़गे की एंट्री, दिग्विजय सिंह रेस से हटे,...

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में खड़गे की एंट्री, दिग्विजय सिंह रेस से हटे, प्रस्तावक बनेंगे

Published on

नई दिल्ली

देश की सबसे पुरानी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नाम तय हो गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच कांग्रेस अध्यक्ष का मुकाबला होगा। कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए 22 साल बाद मतदान की स्थिति बन रही है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मुखिया अशोक गहलोत के चुनाव से इनकार करने के बाद नए दावेदार दिग्विजय सिंह की एंट्री हुई थी। लेकिन एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय ने खड़गे के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया। इससे पहले कांग्रेस के बागी गुट के सदस्य शशि थरूर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। सिंह ने गुरुवार को नामांकन पत्र लिया था। थरूर भी 30 सितंबर को नामांकन करने वाले हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे की भी एंट्री
शुक्रवार सुबह कांग्रेस की तरफ से एक और नाम की एंट्री हो गई है। गांधी परिवार के वफादर मल्लिकार्जुन खड़गे भी आज दोपहर 12 बजे पर्चा दाखिल करेंगे। खड़गे की एंट्री के बाद दिग्विजय सिंह के नामांकन पर संशय पैदा हो गया है। कुछ देर एमपी के पूर्व सीएम ने खड़गे से मुलाकात भी की है।

खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे दिग्विजय, रेस से हटे
इस बीच, दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की रेस से हट गए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने जीवन भर कांग्रेस के लिए काम किया है। मेरी निष्ठा मैं कह चुका हूं। मैं तीन बातों पर समझौता नहीं करता, दलित आदिवासी और गरीब पर। सांप्रदायिक सदभाव पर समझौता नहीं करता। मेरी गांधी परिवार के प्रति निष्ठा है। खड़गे जी मेरे सीनियर हैं। मैं उनके पास गया था लेकिन वे बोले कि नहीं मैं पर्चा नहीं भर रहा हूं। उन्होंने कहा कि आज मीडिया के माध्यम से पता चला कि खड़गे भी पर्चा भर रहे हैं तो आज उनसे मिला। दिग्विजय ने कहा कि मैं कभी आपके खिलाफ चुनाव लड़ने की बात नहीं सोच सकता। लेकिन अब आपका इरादा फॉर्म भरने का है अब मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा

प्रमोद तिवारी होंगे खड़गे के प्रस्तावक
कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी खड़गे के प्रस्तावक होंगे। तिवारी ने बताया कि वह कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में खड़गे के प्रस्तावक होंगे।

नामांकन का आज आखिरी दिन
राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। ऐसे में यदि कोई नया नाम सामने नहीं आता है तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दिग्विजय सिंह और शशि थरूर के बीच ही मुकाबला होगा। शशि थरूर आज दिन में 11 बजे जमा कराएंगे। थरूर ने इससे पहले पांच फॉर्म लिए हैं। इसका मतलब है कि वो पांच अलग-अलग सेट में अपना नामांकन दर्ज कराएंगे। इससे पहले कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष और गांधी परिवार के करीबी पवन कुमार बंसल भी नामांकन पत्र ले चुके हैं। नामांकन पत्र खरीदते समय पवन कुमार बंसल ने कहा था कि वो कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। तो फिर दो फॉर्म क्यों लिए? इस सवाल पर उन्होंने कहा था कि साझा उम्मीदवार उतारने की स्थिति के लिए।

17 अक्टूबर को होगी वोटिंग, 19 को रिजल्ट
अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है। पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया का आज आखिरी दिन (30 सितंबर) है। ऐसे में जो भी व्यक्ति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ना चाहता है वह पर्चा दाखिल कर सकता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता वाला केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण इस मतदान की देखरेख कर रहा है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर रखी गई है। वोटिंग 17 अक्टूबर को होगी, जबकि चुनाव परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग उसी सूरत में होगी जब दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे। अगर एक प्रत्याशी खड़ा होता है तो उसे निर्विरोध चुन लिया जाएगा।

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...