10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभोपालचेहरे पर लातें, रॉड से पिटाई और... सागर में महिला के साथ...

चेहरे पर लातें, रॉड से पिटाई और… सागर में महिला के साथ बर्बरता

Published on

सागर,

मध्य प्रदेश के सागर से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है. ये सागर के बस स्टैंड का है. इसमें देखा जा सकता है कि तीन लोग एक महिला को बेहरमी से पीट रहे हैं. उसके साथ चार महीने की बच्ची भी है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र का है. शहर के मुख्य बस स्टैंड पर एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. तीन लोगों ने महिला को घसीटा और पीटा. इस दौरान किसी ने उसके चेहरे पर लात मारी तो कोई लोहे के पाइप से पीटते हुए दिखाई दे रहा है.

चार महीने की बच्ची भी महिला के साथवीडियो में महिला हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती दिखाई दे रही है. वो अपने परिवार से मिलवाने की भी मांग कर रही है. मगर, पीटने वालों को जरा से भी रहम नहीं आया. बताया जा रहा है कि महिला अपनी चार महीने की मासूम बच्ची के साथ बस स्टैंड पर स्थित एक दुकान पर आई थी. दुकान के लोग उसे वहां से भगा रहे थे. मगर, वो नहीं गई तो मारपीट की गई.

वीडियो 10-15 दिन पुराना- पुलिस
इस मामले में एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की जा रही है. ये 10-15 दिन पुराना बताया जा रहा है. फिलहाल, पीड़ित महिला की जानकारी नहीं मिल पाई है. उसकी तलाश चल रही है. मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

पहचान कर तीनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी सागर के ही रहने वाले हैं. इनकी पहचान तिलक गंज वार्ड के रहने वाले प्रवीण उर्फ नंदलाल रैकवार (26), भैंसा के रहने वाले विक्की यादव (20), इतवारी टोरी के रहने वाले राकेश प्रजापति (40) के रूप में हुई है.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...