17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलकिंग इज़ बैक: 1020 दिन बाद आया कोहली का शतक, टूटे कई...

किंग इज़ बैक: 1020 दिन बाद आया कोहली का शतक, टूटे कई रिकॉर्ड, अब सिर्फ सचिन आगे

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपना 71वां इंटरनेशनल शतक जड़ दिया है. एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली ने यह कमाल किया. करीब 3 साल के बाद विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई शतक जड़ा है. एशिया कप-2022 के अपने आखिरी मैच में टीम इंडिया का सामना अफगानिस्तान से था, जहां विराट कोहली ने यह कमाल किया. टी-20 इंटरनेशनल में विराट कोहली का यह पहला शतक है. विराट कोहली ने इस पारी में कुल 61 बॉल पर 122 रन बनाए. इस पारी में विराट ने 12 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. विराट कोहली ने 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक:
वनडे: 43
टेस्ट: 27
टी-20: 1

विराट ने कब जड़ा था आखिरी शतक
किंग विराट कोहली ने अपना आखिरी इंटरनेशनल शतक करीब 1020 दिन पहले जड़ा था. यानी 2 साल 9 महीने और 16 दिन के बाद विराट कोहली के बल्ले से कोई भी शतक निकला है. आखिरी शतक 23 नवंबर 2019 (टेस्ट 22 नवंबर को शुरू हुआ था) को बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में आया था, जो एक टेस्ट मैच में शतक था. तब से विराट कोहली ने कोई सेंचुरी नहीं जड़ी थी.

83 पारी के बाद आया है कोई शतक
70वें शतक से 71वें शतक के बीच विराट कोहली ने कुल 83 इंटरनेशनल पारियां खेलीं. और 84वीं पारी में अपना शतक जड़ा. इस दौरान विराट कोहली ने 73 मैच की 84 पारियों में 2830 रन बनाए, उनका औसत 37.73 का रहा. विराट कोहली ने इस दौरान 26 अर्धशतक जड़े और अब यह पहला शतक आया है. इस कार्यकाल में विराट कोहली 9 बार इंटरनेशनल क्रिकेट में ज़ीरो पर आउट हुए.

रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी
इस शतकीय पारी के साथ विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, खासकर इंटरनेशनल क्रिकेट में अब वह सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के इंटरनेशनल क्रिकेट में 71 शतक हैं, विराट कोहली के भी इतने ही शतक हो गए हैं. अब सिर्फ उनसे आगे सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक बनाए हैं. वैसे एक्टिव क्रिकेटर्स में विराट कोहली ही शीर्ष पर हैं.

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) 664 मैच, 782 पारियां, 100 शतक
2. विराट कोहली (भारत) 468 मैच, 522 पारियां, 71 शतक
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया/ICC) 560 मैच, 668 पारियां, 71 शतक
3. कुमार संगकारा (श्रीलंका/ Asia/ICC) 594 मैच, 666 पारियां, 63 शतक

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर
विराट कोहली ने इस पारी में कई रिकॉर्ड बनाए. उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 3500 रन पूरे किए, साथ ही वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, उनसे आगे सिर्फ कप्तान रोहित शर्मा ही हैं. विराट कोहली के टी-20 में अब 104 मैच की 96 पारियों में 3584 रन हो गए हैं. उनका औसत 51.94 का है, विराट के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 32 अर्धशतक और 1 शतक हैं.

 

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...