26.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिभगवा को लेकर मचे बवाल के बीच कीर्ति आजाद ने साधा अमित...

भगवा को लेकर मचे बवाल के बीच कीर्ति आजाद ने साधा अमित शाह और बीजेपी के दूसरे कई सांसदों पर निशाना

Published on

नई दिल्ली

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’  के एक गाने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर देश भर में बवाल मचा है। बीजेपी इस मामले को लेकर कुछ ज्यादा ही तल्ख दिख रही है। लेकिन, इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद  ने दो ट्वीट करके पार्टी के तमाम नेताओं को आड़े हाथ लिया है। कीर्ति आजाद के ट्वीट में अमित शाह स्नान के बाद भगवा कपड़ा अपनी कमर के चारों तरफ लपेटे हैं। कीर्ति का कहना है कि भगवा कंधे से ऊपर होना चाहिए। दूसरे ट्वीट में बीजेपी के कुछ मौजूदा सांसदों की फिल्मों के शॉट हैं। इनमें सांसदों को फिल्म अभिनेत्रियों के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाया गया है।

कीर्ति आजाद फिलहाल ममता बनर्जी की पार्टी में हैं। वो पहले बीजेपी में थे। भारतीय जनता पार्टी से वो निलंबित हो चुके हैं। ममता के पास जाने से पहले वो कांग्रेस में थे। कीर्ति आजाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने पार्टी में शामिल हुए थे। पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भारतीय जनता पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

पठान फिल्म का हो रहा विरोध
पठान का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ ओपीएस भदौरिया ने फिल्म पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा हिंदू देवी देवता को ही टारगेट क्यों किया जाता है। उधर‌, कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने कहा विरोध का ये तरीका ठीक नहीं है।

फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग हाल ही में रिलीज हुआ है, लेकिन इसको लेकर पूरे देश में बवाल मचा है। इसमें दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है और शाहरुख खान के साथ कुछ बोल्ड सीन भी दिए हैं। इसी की वजह से पठान के बायकॉट की मांग हो रही है।

मध्य प्रदेश के मंत्री ने इस फिल्म को राज्य में बैन करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा, “फिल्म पठान के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक दीपिका पादुकोण की वेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है और गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है। गाने के दृश्यों और वेशभूषा को ठीक किया जाए, वरना फिल्म को मध्य प्रदेश में अनुमति दी जाए या नहीं, इस पर विचार करना होगा।”

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...