21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराजनीति'किशोरी भैया, मुझे कभी शक नहीं था...', अमेठी में स्मृति ईरानी के...

‘किशोरी भैया, मुझे कभी शक नहीं था…’, अमेठी में स्मृति ईरानी के पिछड़ने पर प्रियंका गांधी का ट्वीट

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों-रुझानों ने सबको हैरत में डाल दिया है. INDIA गठबंधन सत्ताधारी NDA को कड़ी टक्कर देता दिख रहा है. इसी तरह उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बड़े मार्जन से पीछे चल रही हैं. यहां कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल आगे चल रहे हैं. इस बीच प्रियंका गांधी ने किशोरी लाल के लिए ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ‘किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यकीन था कि आप जीतोगे. आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई.’

अमेठी सीट के चुनावी नतीजे
अमेठी लोकसभा सीट पर किशोरी लाल  करीब एक लाख वोटों से आगे चल रहे हैं. उनको अबतक 3,52,363 वोट मिले हैं. वहीं बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी को अब तक 2,49,934 वोट मिले हैं.बता दें कि अमेठी सीट को गांधी परिवार की सीट माना जाता था. लेकिन 2019 में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हरा दिया था. तब राहुल अमेठी के साथ-साथ केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़े थे. वहां से उनको जीत मिली थी.

कौन हैं केएल शर्मा
केएल शर्मा (किशोरी लाल शर्मा) गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं. वह पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं. शर्मा ने 1983 में राजीव गांधी के साथ रायबरेली और अमेठी में कदम रखा था. तब से वह गांधी परिवार के करीबी हैं.पहली बार जब सोनिया गांधी सक्रिय राजनीति में उतरीं और अमेठी से चुनाव लड़ीं तो केएल शर्मा उनके साथ अमेठी में सक्रिए हुए. जब सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के लिए अमेठी सीट छोड़ दी और खुद रायबरेली आ गईं तो केएल शर्मा ने रायबरेली और अमेठी दोनों ही सीटों की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली थी.

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का कमाल
उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां समाजवादी पार्टी अबतक सबसे ज्यादा सीटों पर आगे है. कुल 80 सीटों में से 37 पर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, 32 पर भारतीय जनता पार्टी, 7 पर कांग्रेस आगे है. बता दें कि यूपी में सपा और कांग्रेस ने मिलकर इंडिया गठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ा था.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...