21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यअमेठी में किशोरी लाल शर्मा की जीत तय, प्रियंका गांधी का साथ......

अमेठी में किशोरी लाल शर्मा की जीत तय, प्रियंका गांधी का साथ… यह तस्वीर स्मृति ईरानी का जख्म कुरेद देगी

Published on

अमेठी

उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस एक बार फिर बढ़त बनाती दिख रही है। अमेठी सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मात दे दी थी। इसके बाद से अमेठी लोकसभा सीट पर गांधी परिवार वापसी की कोशिशों में लगातार जुटी हुई थी। लोकसभा चुनाव से पहले उम्मीद की जा रही थी कि उनकी एक बार फिर राहुल गांधी यहां से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, सोनिया गांधी के करीबी और उनके सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतारे गए। अब वे जीत की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केएल शर्मा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी है। साथ ही, अमेठी के लोगों का धन्यवाद भी किया है।

केएल शर्मा गांधी परिवार के करीबियों में रहे हैं। वे राजीव गांधी के काल में पंजाब से अमेठी आए थे। राजीव गांधी के सांसद प्रतिनिधि के तौर पर राजनीतिक करियर शुरू करने वाले केएल शर्मा ने इस बार निवर्तमान सांसद स्मृति ईरानी को लगभग मात दे दी है। अब तक हुए चुनाव रिजल्ट में 1,02,429 वोटों की अजेय बढ़त केएल शर्मा बना चुके हैं। केएल शर्मा को बड़ी बढ़त मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने एक तस्वीर साझा की है, इसमें दोनों नेता चुनाव प्रचार के दौरान सुस्ताते दिख रहे हैं।

प्रियंका ने किया था प्रचार
अमेठी और रायबरेली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने जमकर प्रचार किया था। वह इन दोनों लोकसभा सीटों पर प्रियंका गांधी कई जनसभाओं का आयोजन किया। नुक्कड़ सभाओं के जरिए बड़े स्तर पर प्रचार किया। दोनों सीटों पर सघन और अन्य सीटों पर दमदार उपस्थिति का असर दिखा। प्रियंका गांधी की चुनावी मैदान में उपस्थिति और अखिलेश के विनिंग जातीय समीकरण ने यूपी में कांग्रेस को 2009 के बाद एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। पार्टी लगातार सात से आठ सीटों पर बढ़त बनातीर दिख रही है। खासकर, अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस को बड़ी बढ़त दिख रही है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....