12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलकोहली-जैक्स ने गुजरात को उसके घर में रुलाया... RCB प्लेऑफ की रेस...

कोहली-जैक्स ने गुजरात को उसके घर में रुलाया… RCB प्लेऑफ की रेस में बरकरार

Published on

अहमदाबाद,

आईपीएल 2024 के 45वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 9 विकेट से हरा दिया. 28 अप्रैल (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में आरसीबी को जीत के लिए 201 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 16 ओवर में हासिल कर लिया. आईपीएल में पहली बार किसी टीम ने 9 विकेट बाकी रहते 200 प्लस टारगेट चेज किया है. आरसीबी की मौजूदा सीजन में यह 10 मैचों में यह तीसरी जीत रही और उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं. दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स की यह दस मैचों में छठी हार रही.

मुकाबले में आरसीबी की जीत के हीरो विराट कोहली और विल जैक्स रहे. इंग्लिश खिलाड़ी विल जैक्स ने सिर्फ 41 गेंदों पर शतक जड़ दिया. जैक्स ने 100 रनों की नाबाद पारी में 10 छक्के और पांच चौके लगाए. वहीं कोहली ने नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे. कोहली-जैक्स के बीच दूसरे विकेट के लिए 166 रनों की अटूट पार्टनरशिप हुई. इस पार्टनरशिप ने गुजरात से मैच छीन लिया.

सुदर्शन-शाहरुख ने खेली तूफानी पारी
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने तीन विकेट पर 200 रन बनाए. गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल रहे. वहीं शाहरुख खान ने भी 30 गेंदों पर 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली. शाहरुख की पारी में तीन चौके और पांच छक्के शामिल रहे. शाहरुख और सुदर्शन के बीच तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने गुजरात को मोमेंटम प्रदान किया. शाहरुख के आउट होने के बाद डेविड मिलर और सुदर्शन के बीच चौथे विकेट के लिए नाबाद 69 रनों की पार्टनरशिप हुई. मिलर ने दो चौके और एक सिक्स की मदद से 19 गेंदों पर 26 रन बनाए. आरसीबी की ओर से स्वप्निल सिंह, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...