7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यकुमार विश्वास ने बीजेपी सांसद अरुण गोविल और राजेंद्र अग्रवाल पर राम...

कुमार विश्वास ने बीजेपी सांसद अरुण गोविल और राजेंद्र अग्रवाल पर राम का नाम लेकर की टिप्पणी, वीडियो वायरल

Published on

मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ महोत्सव मेले की एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें कवि कुमार विश्वास मेरठ के सांसद और पूर्व सांसद पर तंज कसते नजर आ रहे है। कुमार विश्वास ने कहा- पहले के राम असली थे। आप पहले भी भगवान राम के भरोसे थे आगे भी उनके ही भरोसे रहोगे। दरअसल उनका इशारा भाजपा सांसद अरुण गोविल की ओर था। उन्होंने नाम न लेते हुए उन पर तंज कसा। इसकी वजह ये थी कि अरुण गोविल आज इस कार्यक्रम में देर से पहुंचे थे, जबकि बीजेपी के पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल यहां पर पहले से ही मौजूद थे।

कुमार विश्वास ने भाजपा के दोनों सांसदों पर चुटकी ली। उन्होंने कहा, मैं आज यहां पर आया हूं तो भाजपा वाले ये न समझे कि मैं आज कोई अच्छी बात बोलूंगा। मेरा पेमेंट हो चुका है इसलिए आज किसी को नहीं छोड़ने वाला हूं। पूर्व भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का नाम लेते हुए कहा, लोग कह रहे हैं राजेंद्र जी बदल गए हैं अब वो सांसद नहीं है। जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं पहले वाले राम अच्छे थे। उन्होंने राजेंद्र अग्रवाल की चुटकी लेते हुए कहा कि आज यहां पर भीड़ अधिक हो गई है। अगर किसी को बैठने की सीट न मिली हो तो आप राजेंद्र अग्रवाल की तरफ देख सकते हैं।

देर से पहुंचे सांसद अरुण गोविल जानकार कसा तंज
कवि अपनी भाषा नेताओं को देखकर नहीं बदलते जब आयोजन में मेरठ-हापुड़ सीट के वर्तमान सांसद अरुण गोविल पहुंच गए तो भी कुमार विश्वास ने मंच से इशारों इशारों में बहुत कुछ कहा। अरुण जी संसद बनने के बाद पहली बार मिले है। राम जी की कृपा क्या बरसी आप पर अदभुद ही बरसी, बीच में तो मुझ पर ही बरस रही थी, बरसते-बरसते उधर को चली गई। आपको बता दें कि मेरठ लोकसभा के टिकट कर प्रबल दावेदारी में कुमार विश्वास का भी नाम था, लेकिन आखिरी समय में अरुण गोविल को टिकट मिल गया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this