19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यलब पे आती है दुआ... स्कूल की प्रार्थना में इकबाल की कविता...

लब पे आती है दुआ… स्कूल की प्रार्थना में इकबाल की कविता पढ़ाई तो अरेस्ट हुए शिक्षा मित्र

Published on

बरेली

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शिक्षा मित्र पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के तहत केस दर्ज हुआ है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी स्कूल में बच्चों से मोहम्मद इकबाल की ‘लब पे आती है दुआ’ कविता पढ़वाई। सुबह के सत्र में यह कविता पढ़वाने को लेकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और फिर पद से हटा भी दिया गया। शुक्रवार को वजीरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो दिन पहले बरेली की फरीदपुर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्हें राज्य शिक्षा विभाग ने यह कहते हुए हटा दिया था कि वह छात्रों को प्रार्थना पढ़वाने के दोषी पाए गए, जो कि सरकारी स्कूलों में कराना शामिल नहीं है। जब यह कथित घटना हुई तब प्रिंसिपल छुट्टी पर थीं और जांच में पाई गई चीजों के आधार पर उनके खिलाफ ऐक्शन लिया जाएगा।

बरेली के बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार के मुताबिक इस मामले में बच्चों को नज्म गाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद कार्रवाई हुई। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर ने बताया कि शिक्षा बजरुद्दीन और प्रिसिंपल नायक सिद्दीकी कई महीनों से अन्य समुदाय की प्रार्थना बच्चों से करवा रहे थे।आरोप था कि इकबाल की कविता छात्रों से पढ़वाकर बच्चों को धर्मांतरण कराने के लिए प्रेरित करने की कोशिश की जा रही थी। बच्चों ने अभिभावकों से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना कर रहे बच्चों का विडियो बना लिया था।

सरकारी स्कूल के उर्दू विभाग के शिक्षक 49 वर्षीय मोहम्मद वजीरुद्दीन को स्कूल से ही गिरफ्तार किया गया। बच्चों के सामने उन्हें पुलिस ले गई। इस मामले में हेडमास्टर पर कार्रवाई नहीं हुई है, क्योंकि शिकायत दर्ज किए जाने के दिन वे मेडिकल लीव पर थीं। शिकायत में दावा किया गया है कि मॉर्निंग प्रेयर के दौरान बच्चों से अल्लामा इकबाल की कविता का पाठ कराया गया। इस मामले में आईपीसी की धारा 298 (धार्मिक भावनाओं को भड़काने) और धारा 153 (गंगा जैसी स्थिति को पैदा करने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिक्षक की गिरफ्तारी मामले में वजीरुद्दीन के बेटे इरशाद ने कहा कि स्कूल में सुबह की प्रार्थना में इस कविता का पाठ नहीं कराया गया। यह स्कूल एक्टिविटी का हिस्सा था और इसके बारे में सभी बच्चों को जानकारी थी। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने कोई अपराध नहीं किया है। वह एफआईआर दर्ज होने के बाद भी स्कूल जा रहे थे। वह भागे नहीं थे, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। हम लोग इस मामले में कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

स्कूल की शिक्षिका कमलेश कुमारी ने कहा कि क्लासरूम एक्टिविटी के तहत उस दिन कविता का पाठ कराया जा रहा था। सभी बच्चों को इसका पाठ करने के लिए कहा गया। शायद विरोध की वजह यही है। स्कूल में 300 बच्चे हैं, जिसमें अधिकांश अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। राइट विंग एक्टिविस्ट की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया कि कविता में ‘मेरे अल्लाह बुराई से बचाना मुझको’ गाने को जबरदस्ती सभी बच्चों से गवाया गया। दरअसल, ‘लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी’ अल्लामा मोहम्मद इकबाल की मशहूर कविता है। इकबाल की देशभक्ति कविता ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ देश में खूब गाया जाता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...