8.5 C
London
Sunday, March 1, 2026
Homeराज्यलखीमपुर: 'एनकाउंटर कर दिया तो बुलडोजर भी चला देंगे', आरोपी के परिजन...

लखीमपुर: ‘एनकाउंटर कर दिया तो बुलडोजर भी चला देंगे’, आरोपी के परिजन समेटने लगे सामान

Published on

लखीमपुर,

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में दो सगी बहनों के साथ रेप और हत्या के आरोपी जुनैद के परिवार को अब अपने घर पर बुलडोजर चलने का डर सता रहा है. इस वजह से परिवार ने घर में सामान को समेटना शुरू कर दिया है. जुनैद के पिता ने कहा कि जब मेरे कहने पर बेटा आ ही गया था तो एनकाउंटर क्यों कर दिया? यानि पिता ने एनकाउंटर पर सवाल उठाया.

जुनैद के पिता मोहम्मद इसराइल ने कहा कि जब मैंने बेटे को फोन कर वापस बुलाया और वह पलिया से दूसरी बस पकड़ कर वापस आ रहा था, तभी खुटार टोल प्लाजा पर उसे पुलिस ने पकड़ लिया और बाद में पता चला उसे एनकाउंटर कर घायल किया गया है, अगर पुलिस बेटे का एनकाउंटर कर सकती है तो अब कहीं उनके घर पर बुलडोजर ना चल जाए.

इस घटना में गिरफ्तार अन्य आरोपियों सोहेल और करीमुद्दीन के परिजनों की ही तरह जुनैद के पिता इसराइल भी अपने बेटे को बेगुनाह बता रहे हैं. उनका कहना है कि मेरा बेटा तो हैदराबाद में ग्रिल का काम करता है, उसका इन लड़कियों से कोई सरोकार नहीं. जुनैद का परिवार दो सगी बहनों के हत्याकांड में उसके शामिल होने से साफ इनकार कर रहा है.

अफवाह के बाद खाली करने लगे मकान
दो सगी बहनों की रेप के बाद हत्या कर उनके शव को फांसी पर लटकाने के आरोप में पुलिस ने लालपुर गांव के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जहां आज एक अफवाह उड़ी कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलेगा. बुलडोजर का डर परिवार पर ऐसा छाया कि आरोपियों के परिजन अपने घर में रखा सारा सामान हटाते दिखाई दिए.

बुलडोजर के डर से दोनों लड़कियों की रेप और हत्या के आरोपियों के परिजन अपने-अपने घरों को खाली कर रहे हैं. बुलडोजर के डर से अपने मकान को खाली कर रहे लोगों ने बताया कि यहां एक अफवाह उड़ी है कि बुलडोजर आएगा और आरोपियों के घर को गिरा देगा, जिसके लिए हम लोग अपने खाने-पीने का राशन का सामान निकाल रहे हैं.

क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि लखीमपुर के एक गांव में बुधवार को दो सगी बहनों की पेड़ से लटकती लाश मिली थी. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है. उसके मुताबिक दो बेटियों की मौत 6 गुनहगार हैं- जुनैद, सुहैल, आरिफ, हफीजुररहमान, करीमुद्दीन और छोटू. छोटू की भूमिका को पुलिस बेहद अहम बता रही है. छोटू उन दो बहनों का पड़ोसी है, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं. दोनों एक ही गांव और एक ही बिरादरी के हैं. दोनों घरों के बीच महज 300 मीटर की दूरी है.

पुलिस का दावा है कि दोनों लड़कियां तीनों लड़कों को जानती थीं और उन्हें बहला-फुसला कर ले जाया गया, लेकिन परिवार इस बात को कबूल नहीं कर रहा. उसका कहना है कि दोनों लड़कियों को जबरन घसीट कर ले जाया गया. इस परिवार की मानें तो इन दो बहनों के साथ ज्यादती की इंतेहा हुई है. परिवार का आरोप है दोनों को अगवा किया गया, उनसे रेप हुआ और फिर दोनों की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिए गए.

परिवार ने सबसे पहले पड़ोस में रहने वाले छोटू पर आरोप लगाया था. परिवार का आरोप है कि जब जुनैद और उसके साथी दोनों लड़कियों को बाइक पर ले गए तब उनकी मां और पिता पुलिस थाने पहुंचे, लेकिन उनके साथ मारपीट की गई. हालांकि, पुलिस इन आरोपों से इनकार कर रही है. यही नहीं उसने सुबह होते-होते इस केस की गुत्थी सुलझाने का दावा भी कर दिया. फिलहाल पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को जेल भेज दिया है.

Latest articles

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40 छात्राओं की मौत

भोपाल मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। शनिवार सुबह इजराइल ने ईरान की...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...

More like this

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...