8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यलालू का पीएम मोदी पर तंज, कहा- सता रहा हार का डर,...

लालू का पीएम मोदी पर तंज, कहा- सता रहा हार का डर, चुनाव बाद विदेश में होंगे सेटल

Published on

पटना,

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में हार को लेकर चिंतित हैं और विदेश में ठिकाना तलाश रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो चुनाव हारने के बाद विदेश में सेटल हो जाएंगे.

लालू यादव ने यह टिप्पणी तब की जब पीएम मोदी के “भारत छोड़ो” तंज पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई थी. पीएम मोदी ने विपक्षी दलों (जिन्होंने नया गठबंधन “इंडिया” बनाया है) पर भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया था.लालू ने कहा, “मोदी पद छोड़ने की योजना बना रहे हैं… यही कारण है कि वह इतने सारे देशों का दौरा कर रहे हैं. वह ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां वह आराम कर सकें और पिज्जा, मोमोज और चाउमीन का आनंद ले सकें.”

लालू यादव ने ये बयान अपने बड़े बेटे और बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव द्वारा आयोजित एक समारोह में शामिल होने के बाद दिया. उनकी इस बात से वहां मौजूद लगने हंसने लगे और माहौल हल्का हो गया.वहीं लालू यादव ने विपक्ष दलों की अगली बैठक को लेकर कहा, अगले महीने मुंबई में होने वाली “इंडिया” की अगली बैठक का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाग लेंगे.

इस मौके पर लालू ने कहा, “हमें एकता बरकरार रखनी चाहिए और भाजपा को हराना चाहिए. नरेंद्र मोदी संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम इस कोशिश को नाकाम कर देंगे.” लालू यादव ने अपने संबोधन के दौरान मणिपुर में जारी संघर्ष के लिए भी केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...