8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से भारी तबाही, मलबे और पेड़ों के...

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से भारी तबाही, मलबे और पेड़ों के नीचे दबे लोग, 100 से ज्यादा मौतें

Published on

नई दिल्ली,

इंडोनेशिया के पास प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थित देश पापुआ न्यू गिनी में भारी भूस्खलन हुआ है. स्थानीय अधिकारियों और सहायता समूहों का कहना है कि भूस्खलन की वजह से कई लोगों के मरने की आशंका है. ABC न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक दूरदराज के गांव में हुए भूस्खलन में 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है.भूस्खलन पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में सुबह 3 बजे (स्थानीय समय) के आसपास हुआ.

ज्यादा हो सकता है मौत का आंकड़ा
स्थानीय लोगों का कहना है कि मरने वालों की संख्या का मौजूदा अनुमान 100 से ज्यादा है. हालांकि अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक आंकड़े की पुष्टि नहीं की है. स्थानीय लोगों ने कहा कि मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है.भूस्खलन के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियोज में देखा जा सकता है कि लोग बड़ी चट्टानों पर चढ़ रहे हैं और मलबे और पेड़ों के नीचे से शव निकाल रहे हैं.

ABC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, Porgera Women in Business Association की अध्यक्ष एलिजाबेथ लारुमा ने कहा कि पास के पहाड़ के एक तरफ से रास्ता खिसकने से घर नष्ट हो गए.उन्होंने बताया कि जब लोग तड़के सो रहे थे और पूरा गांव डूब गया. मेरे अनुमान के मुताबिक लगभग 100 से ज्यादा लोग जमीन के नीचे दबे हुए हैं.

ढह गईं इमारतें, सड़कें हुईं ब्लॉक
त्रासदी में अपने चार रिश्तेदारों को खोने वाले निंगा रोल ने कहा कि भूस्खलन ने पोरगेरा शहर की सड़क को अवरुद्ध कर दिया है, जहां एक बड़ी सोने की खदान स्थित है. वहां कुछ बड़े पत्थर, पौधे और पेड़ हैं. इमारतें ढह गई हैं. इन चीजों के कारण शवों को तेजी से ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...