14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्यलॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी... बाल संत...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी… बाल संत अभिनव अरोड़ा की मां ने किया सनसनीखेज दावा

Published on

मथुरा

बाल संत के नाम से मशहूर 10 वर्षीय कंटेंट क्रिएटर अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। अभिनव की मां ज्योति अरोड़ा ने सोमवार को इससे संबंधित बड़ा दावा किया। मीडिया से बातचीत के दौरान ज्योति अरोड़ा ने अभिनव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी का दावा कर सनसनी मचा दी। उन्होंने कहा कि आज सुबह ही उन्हें धमकी भरा मैसेज मिला है। उन्होंने कहा कि हम तो भक्ति के मार्ग पर चल रहे हैं। इसको लेकर हमारे बच्चे को इस प्रकार से धमकी क्यों दी जा रही है? इसके साथ ही उन्होंने परिवार को सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की है।

अभिनव अरोड़ा की मां ज्योति ने मथुरा में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें एक धमकी भरा संदेश मिला है। इस मैसेज में कहा गया कि अभिनव को जान से मार दिया जाएगा। ज्योति ने बताया कि इस नंबर से रात में कॉल आई थी। हमारे पास बहुत सारे कॉल्स आते हैं। उस कॉल को हम मिस कर गए। आज सुबह उसी नंबर से धमकी भरा संदेश मिला है।

परिवार हुआ परेशान
ज्योति अरोड़ा ने हमें लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से धमकी दी गई। हमे ऐसा किया क्या है? यह संदेश मिलने के बाद से परिवार काफी परेशान है। उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। अभिनव का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की ओर से मंच से उतरने का निर्देश दिया जा रहा है।

अभिनव ने इस वीडियो को लेकर साफ किया है कि यह करीब एक से डेढ़ साल पुराना है और वृंदावन का है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को लेकर काफी गलतफहमी फैलाई जा रही है। यह हाल का मामला नहीं है। उन्होंने इसे गुरु की डांट बताया।

चर्चा में है लॉरेंस बिश्नोई गैंग
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक बार फिर सुर्खियों में है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में लॉरेंस गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ मीडिया रिपोर्टस की माने तो लॉरेंस गैंग की नजर एक्टर सलमान खान पर भी है। ऐसे में अब अभिनव अरोड़ा को धमकी दिए जाने पर विवाद गहरा रहा है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से पूर्णियां सांसद पप्पू यादव को भी धमकी दी गई है। पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर कमेंट किया था। इस पर उन्हें फोन कर धमकी दी गई। अब अभिनव को धर्म का मजाक न बनाने की नसीहत देते हुए धमकी दी गई है।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...