21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमोबाइल में रील देखकर सीखी गंदी बात, फिर 9 साल के लड़के...

मोबाइल में रील देखकर सीखी गंदी बात, फिर 9 साल के लड़के ने कर दिया बच्ची के साथ कांड, कौन है कसूरवार?

Published on

पुणे

अगर आपके बच्चे को भी मोबाइल फोन में रील और सोशल मीडिया कंटेंट देखने का चस्का लगा है तो अलर्ट हो जाएं। मम्मी-पापा के मोबाइल फोन में सोशल मीडिया और रील देखकर 9 साल के बच्चे ने ऐसा काम कर दिया, जिसे जानकर लोग हैरान रह गए। तीसरी क्लास में पढ़ने वाले बच्चे ने अपने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को सेक्सुअल असॉल्ट किया। जब कोंधवा पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि ऐसा उसने फोन में देखा था। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने बच्चे को जमानत पर रिहा कर दिया है। उसके माता-पिता को हिदायत दी है कि वह बच्चे की कड़ी निगरानी करें। पीड़ित बच्ची की काउंसलिंग की जा रही है।

पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को दी जानकारी
नौ साल के बच्चे के हैरान करने वाली करतूत सामने आई है। मामला 15 दिसंबर का है। तीसरी क्लास में पढ़ने वाला 9 साल के बच्चे ने तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। दोनों के परिवार वाले एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों एक ही इलाके में रहते हैं। प्री-स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची उसे दादा (बड़ा भाई) कहकर बुलाती थी। पुलिस सब इंस्पेक्टर स्नेहल जाधव ने बताया कि बीते रविवार को लड़का उसके घर के पास पहुंचा, जहां बच्ची अकेली थी। आरोप है कि इसके बाद उसने बच्ची का यौन शोषण किया। बच्ची की मां ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सोशल मीडिया में जो देखा, दोहराने की कोशिश की
जाधव ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और लड़के को हिरासत में लिया। पीड़ित बच्ची को बाल अधिकार के लिए काम करने वाले एनजीओ के वॉलंटियर्स के पास भेजा गया। जहां काउंसिलर्स ने कॉन्फिडेंस में लेकर बातचीत की। बच्ची ने उन्हें घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। इसके बाद लड़के से पुलिस कर्मियों ने पूछताछ की। बच्चे ने जो बताया, उसे जानकर पुलिसवाले भी चौंक गए। उसने बताया कि मोबाइल फोन में उसने सेक्सुअल कटेंट देखे थे, जिसे उसने बच्ची के साथ दोहराने की कोशिश की। लड़के को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने बच्चे को जमानत पर रिहा कर दिया। साथ ही पैरेंटस को निगरानी में रखने की हिदायत दी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this