19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यथाने से 'निकली' और कार में 'मिली', महिला थानेदार पर भी साहबों...

थाने से ‘निकली’ और कार में ‘मिली’, महिला थानेदार पर भी साहबों को शक, ‘बड़े लोगों’ पर ताबड़तोड़ रेड

Published on

मुजफ्फरपुर

जिले में थाने में रखी शराब अचानक एक वैगन आर कार में जा पहुंची थी। पहले पुलिस ने तहकीकात की तो पता चला कि प्राइवेट मुंशी और ठेकेदार ने जब्त शराब के मालखाने से उड़ा लिया। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। इस केस में बेला थाने की निलंबित महिला थानेदार रंजना वर्मा की कॉल डिटेल की जांच हो रही है।

महिला थानेदार ने बेच दी जब्त शराब?
शक है कि महिला थानेदार रंजना ने ही जब्त शराब को ठेकेदार को बेचा। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसको लेकर बेला थानेदार रंजना वर्मा को सस्पेंड भी कर दिया गया था। अब पुलिस की विशेष टीम इस मामले की तहकीकात कर रही है। कॉल डिटेल से कई अहम सुराग मिले हैं। इन सुरागों से मामले में शामिल अन्य लोगों का पता चल सकता है।

थाने से गायब शराब के मामले में महिला थानेदार सस्पेंड
बेला थाने में जब्त की गई शराब को ठेकेदार को बेचने के मामले में थानेदार रंजना वर्मा को निलंबित कर दिया गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया है। यह टीम रंजना वर्मा की कॉल डिटेल खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार, कॉल डिटेल से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।

जांच में मिले कई अहम सुराग
एक अखबार के अनुसार जांच में अब तक कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। इन सुरागों से इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान हो सकती है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले का पूरा खुलासा हो जाएगा। और सभी दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस और भी लोगों से पूछताछ कर सकती है।

मुजफ्फरपुर में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ रेड
आपको बता दें कि इन दिनों मुजफ्फरपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार और तगड़ी छापेमारी चल रही है। हाल के दिनों में पुलिस ने कई जगहों पर रेड करके शराब तो बरामद की ही है, साथ ही पुलिस के हत्थे कई शराब तस्कर भी चढ़ गए। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। अब सबसे बड़ी रेड अलर्ट जैसी बात यही है कि महिलाएं भी इस धंधे में शामिल हो गई हैं।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...