7.7 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यविधायकी नहीं जाएगी, लेकिन योगी सरकार के इकलौते सजायाफ्ता मंत्री कहलाएंगे राकेश...

विधायकी नहीं जाएगी, लेकिन योगी सरकार के इकलौते सजायाफ्ता मंत्री कहलाएंगे राकेश सचान

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को कोर्ट ने सजा सुना दी है। सोमवार को कानपुर कोर्ट ने अवैध असलहे से जुड़े मामले में दोषी करार देते हुए 1 साल की सजा और 1500 रुपए के आर्थिक दंड से दंडित किया है। हालांकि, इसके बाद भी मंत्री राकेश की विधायकी नहीं जाएगी। वह चुनाव भी लड़ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक राकेश सचान योगी सरकार के इकलौते मंत्री हैं, जिन्हें कोर्ट ने दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।

दरअसल, जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत दो साल से अधिक की सजा सुनाए जाने के बाद राकेश सचान की विधायकी खतरे में पड़ सकती थी। वहीं राकेश सचान के अधिवक्ताओं की टीम उनकी विधायकी बचाने के लिए मंथन में जुट गई थी। कोर्ट ने एक साल की सजा और 1500 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। ऐसे में उनकी विधायकी भी बच गई और चुनाव लड़ने का अधिकार भी सुरक्षित हो गया।

मंत्री राकेश सचान को मिली बेल
योगी सरकार में मंत्री राकेश सचान ने कानपुर की कोर्ट में सरेंडर किया था। मंत्री के बचाव में कानपुर के बड़े वकील कोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद उनकी सजा को लेकर कोर्ट में बहस चली। इस दौरान कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं राकेश के समर्थक भी कोर्ट पहुंचे थे। हालांकि सजा के बाद मंत्री राकेश को बेल मिल गई है। बीते शनिवार को इसी मुकदमे में उन्हें अपर मुख्य मजिस्ट्रेट-3 ने दोषी ठहराया।

1991 में दर्ज हुआ था मुकदमा
मंत्री राकेश सचान के खिलाफ यह मुकदमा उस समय दर्ज हुआ था जब वह छात्र राजनीति कर रहे थे। 1991 में नौबस्ता इलाके में नृपेंद्र सचान की 2 लोगों के साथ हत्या हुई थी उस समय राकेश सचान को नौबस्ता एसएचओ बृजमोहन ने एक राइफल के साथ पकड़ा था। जिसका लाइसेंस उनके पास नहीं था। हालांकि राकेश ने दावा करते हुए कहा था कि वह राइफल पर उनके नाना की थी।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...