22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यलहंगे ने रोकी वंदे भारत एक्सप्रेस, 20 मिनट तक कानपुर में खड़ी...

लहंगे ने रोकी वंदे भारत एक्सप्रेस, 20 मिनट तक कानपुर में खड़ी रही सुपरफास्ट ट्रेन

Published on

कानपुर ,

आमतौर पर आपने सुना होगा कि पटरी पर कोई जानवर आ जाने से ट्रेन रुक गई, या फिर कोई तकनीकी खराबी के चलते गाड़ियां लेट हो गईं. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि एक लहंगे की वजह से देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को रुकना पड़े. जी हां, कानपुर में ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वाकया हुआ, जब उड़ते-उड़ते एक लहंगा सीधे ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर (OHE) में जा फंसा और इस वजह से ट्रेन को रोकना पड़ा.

नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22436) कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 10:30 बजे पहुंची थी. कुछ देर बाद ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना हुई और स्टेशन से करीब एक किलोमीटर आगे शांति नगर क्रॉसिंग पर पहुंची, तो ट्रेन के ड्राइवर ने देखा कि ओएचई लाइन के तारों में कोई कपड़ा फंसा था और वहाँ से धुंआ उठ रहा था. स्थिति को देखते हुए, ड्राइवर ने तुरंत ट्रेन रोक दी और कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी.

स्टेशन अधीक्षक मौके पर पहुंचे
कंट्रोल रूम को जैसे ही जानकारी मिली, कानपुर सेंट्रल के स्टेशन अधीक्षक अवधेश त्रिवेदी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. रेलवे इलेक्ट्रिक स्टाफ ने देखा कि ओएचई के तारों में एक लहंगा फंसा हुआ था, जो संभवतः किसी घर की छत से उड़कर वहां जा लटका था. शांति नगर क्रॉसिंग के आसपास कई ऊंची इमारतें हैं और वहां रहने वाले लोग अक्सर कपड़े बाहर सूखने के लिए डालते हैं. कयास लगाया जा रहा है कि तेज हवा के कारण लहंगा उड़कर सीधे ट्रेन की ओएचई लाइन में जा फंसा, जिससे ट्रेन को रोकना पड़ा.

कैसे हटाया गया लहंगा
रेलवे के इलेक्ट्रिक स्टाफ ने तुरंत ओएचई लाइन से लहंगे को निकाला और फिर वायर की स्थिति की जांच की. करीब 20 मिनट तक चली इस प्रक्रिया के बाद जब पूरी तरह से सुनिश्चित कर लिया गया कि कोई और बाधा नहीं है, तब ट्रेन को आगे रवाना किया गया. कानपुर सेंट्रल के सीटीएफ आशुतोष सिंह ने बताया कि, हमें सूचना मिली थी कि लाइन में कोई कपड़ा फंसा हुआ है और धुआं उठ रहा है. हमारी टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे हटाया. यह कपड़ा हवा के कारण उड़कर तारों में फंसा था, जिसे हटाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया.

लहंगा बना सोशल मीडिया सेंसेशन
इस अनोखी घटना की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बन गई. लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये है लहंगे की असली पावर, जो वंदे भारत जैसी सुपरफास्ट ट्रेन को भी रोक सकता है. कुछ लोगों ने इसे फिल्मी अंदाज में पेश करते हुए लिखा, “जब यूपी-बिहार में लहंगे का जलवा चलता है, तो ट्रेन भी रुक जाती है. वहीं, कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि रेलवे को ऐसे संभावित खतरों से बचने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...