15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'कोई भ्रम में न रहे, मोदी-शाह के चलते 2024 हारेगी बीजेपी...', उद्धव...

‘कोई भ्रम में न रहे, मोदी-शाह के चलते 2024 हारेगी बीजेपी…’, उद्धव गुट ने ‘सामना’ में की राहुल की तारीफ

Published on

मुंबई

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल कमर कस चुके हैं। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के मुताबिक उनका एक ही लक्ष्य है बीजेपी को हराना। वहीं शिंदे-बीजेपी गठबंधन लोकसभा की सभी 48 सीटों पर जीत के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में उद्धव ठाकरे गुट ने बीते शुक्रवार को लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के दरम्यान आपसी सहमति और एकता कायम रखने की वकालत की है। ठाकरे गुट ने कहा कि चुनाव जीतना है तो विपक्ष के राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं को अपना अहंकार दूर रखना होगा। साथ ही अगला प्रधानमंत्री नहीं बनने की इच्छा पर कायम रहना होगा।

उद्धव गुट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करते हुए यह कहा कि लोग अब उनका धैर्य को पसंद करने लगे हैं। उद्धव ठाकरे गुट मुखपत्र सामना अखबार के संपादकीय में कहा गया कि सब को इस भ्रम से बाहर निकलना चाहिए कि राहुल गांधी नरेंद्र मोदी की बराबरी नहीं कर सकते हैं। सामना ने लिखा है कि अब तो खुद पीएम मोदी मानते हैं कि गांधी परिवार उनके लिए चुनाव में चुनौती बन सकता है।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार के जिम्मेदार होंगे मोदी-शाह
सामना संपादकीय में कांग्रेस और राहुल गांधी को सुझाव भी दिया गया है। इसके मुताबिक अगर राहुल गांधी उत्तर भारत में एक स्वतंत्र अभियान चलाते हैं तो वहां कांग्रेस के लिए संभावानाएं बदल सकती हैं। संपादकीय में कहा गया है कि साल 2024 में बीजेपी की हार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जिम्मेदार होंगे। संपादकीय में यह दावा किया गया है कि लोगों में के मन में अमित शाह और मोदी के प्रति गुस्सा है। जनता ने अब बीजेपी को चुनाव में सबक सिखाने का मन बना लिया है।

‘बीजेपी की मुश्किलें बढ़ाएंगे अशोक गहलोत’
सामना अखबार के संपादकीय में उद्धव ठाकरे गुट ने लिखा है कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार को अगले साल यानी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए एक अपशकुन की तरह देखा जाना चाहिए। संपादकीय में यह भी दावा किया गया है कि आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार होगी। साथ ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी वहीं राजस्थान विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ़ाएंगे।

… तो बीजेपी को हराया जा सकता है
सामना संपादकीय ने कहा है कि फिलहाल विपक्ष का हर नेता यह कह रहा है कि उसे पीएम नहीं बनना है। अगर इस बात पर सभी लोग कायम रहें तो बीजेपी को हराया जा सकता है। अखबार के संपादकीय में यह भी कहा गया है कि देश में कुल 36 राज्य हैं। मौजूदा समय में बिहार, बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और झारखंड में बीजेपी की सरकार नहीं है। अगर बीजेपी पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों और हरियाणा जैसे छोटे राज्यों में सीटें हारती है तो उसे लगभग 100 सीटों का नुकसान हो सकता है। संपादकीय में तंज कसते हुए कहा गया है कि बीजेपी का दावा है कि वह 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी। जबकि उनके ही नेता कर रहे हैं कि यदि पार्टी 200 का आंकड़ा पार कर ले तो बड़ी बात होगी।

 

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...