11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
HomeराजनीतिLG साहब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी...

LG साहब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे… CM केजरीवाल ने एलजी पर ली चुटकी

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में इस समय एलजी वीके सक्सेना और आप सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक्साइज घोटला, कथित डीटीसी बस घोटाला और मुफ्त बिजली योजना पर जांच के आदेश के बाद सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया उपराज्यपाल पर हमलावर हैं। इस बीच अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक ट्वीट के माध्यम से एलजी पर चुटकी ली है। सीएम केजरीवाल ने मजेदार अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा कि LG साहब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटतीं। उन्होंने जितने लव लेटर पिछले 6 महीनों में लिखे हैं उतने तो मेरी पत्नी ने भी नहीं लिखा।

एलजी को लेकर केजरीवाल का ट्वीट पढ़िए
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एलजी साहब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटतीं। पिछले छः महीनों में एलजी साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे। एलजी साहिब, थोड़ा चिल करो। और अपने सुपर बॉस को भी बोलो, थोड़ा चिल करें।

केजरीवाल को मनोज तिवारी का जवाब
सीएम केजरीवाल के एलजी वीके सक्सेना को लेकर किए गए ट्वीट पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी का भी जवाब आया है। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि ये छिछोरेपन की भाषा बताती है कि सीएम केजरीवाल जी की मानसिक स्तर क्या है। 7 साल में एक भी विभाग ना संभाला, एक भी फाइल साइन नहीं की आज तक आप ने,आप की रुचि सिर्फ़ लूट और झूठ में है जो अब इस निम्न स्तर पर आ गया है।

एलजी ने दिए हैं मुफ्त बिजली योजना में जांच के आदेश
हाल ही में दिल्ली में केजरीवाल सरकार की ओर से दी जा रही मुफ्त बिजली योजना को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं। एलजी के इस फैसले को सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गुजरात चुनाव से जोड़ दिया। दोनों ने आरोप लगाया कि एलजी ने यह आदेश केंद्र सरकार के कहने पर लिया है। बीजेपी को गुजरात हारने का डर है इसलिए वह यह फर्जी जांच कराना चाहती है। आपको बता दें कि एलजी वीके सक्सेना ने इससे पहले 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर राजघाट और विजय घाट न पहुंचने पर सीएम केजरीवाल को पत्र लिखा था। AAP की तरफ से भी इसपर जवाब आया था जिसमें कहा गया था कि यह पत्र केंद्र सरकार के कहने पर लिखा गया है।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...