21.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
HomeराजनीतिLG की चिट्ठी-आपको कामचलाऊ सीएम कहे जाने से आहत हूं, आतिशी का...

LG की चिट्ठी-आपको कामचलाऊ सीएम कहे जाने से आहत हूं, आतिशी का जवाब-गंदी राजनीति ना करें!

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के एलजी (उप राज्यपाल) विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल द्वारा उनको ‘एडहॉक सीएम’ बताए जाने पर निराशा जताई थी. एलजी ने अपने पूर्ववर्ती केजरीवाल के विपरीत कई विभागों की जिम्मेदारी लेने के लिए सीएम आतिशी की सराहना भी की. दिल्ली की मुख्यमंत्री ने एलजी के इस पत्र पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ‘आप गंदी राजनीति करने की जगह दिल्ली की बेहतरी पर ध्यान दीजिए. अरविंद केजरीवाल जी ने साढ़े नौ साल दिल्ली की बेहतरी के लिए काम किया. मैं अरविंद केजरीवाल जी द्वारा दिखाए रास्ते पर सरकार चला रहीं हूं. दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को बार-बार जिताया. मैं आपके द्वारा महिला सम्मान योजना में अड़ंगा डालने से महिला होने के नाते व्यक्तिगत रूप से आहत हूं.’

दिल्ली के एलजी ने आतिशी को पत्र में लिखा था, ‘सर्वप्रथम मैं आपको आगामी नव वर्ष 2025 के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं. मेरी कामना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें और प्रगति के पथ पर अग्रसर हों. आपको मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के अवसर पर भी मैंने आपको हृदय से बधाई और शुभकामनाएं दी थीं, और तब से अब तक की अवधि में मैंने अपने ढाई साल के कार्यकाल में पहली बार मुख्यमंत्री पद पर आसीन व्यक्ति को मुख्यमंत्री का काम करते देखा. जहां आपके पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री के पास सरकार का एक भी विभाग नहीं था और न ही वह फाइलों पर हस्ताक्षर किया करते थे, वहीं आपने अनेक विभागों का दायित्व लेते हुए प्रशासन के विभिन्न मुद्दों पर काम करने का प्रयास किया.’

आतिशी को एडहॉक CM कहना अपमान
वीके सक्सेना ने आगे लिखा, ‘परंतु कुछ दिन पूर्व आपके पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मीडिया में आपको सार्वजनिक रूप से एक अस्थायी और कामचलाऊ मुख्यमंत्री घोषित किया जाना मुझे बहुत आपत्तिजनक लगा और मैं इससे आहत हुआ. यह न केवल आपका अपमान था, बल्कि आपकी नियोक्ता महामहिम भारत की राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधि के रूप में मेरा भी अपमान था. अस्थायी अथवा कामचलाऊ मुख्यमंत्री की जो सार्वजनिक व्याख्या केजरीवाल ने की उसका कोई संवैधानिक प्रावधान नहीं है और यह बाबा साहब अंबेडकर द्वारा रचित संविधान में निहित लोकतांत्रिक भावना और मूल्यों की निंदनीय अवहेलना भी है.’

दिल्ली के एलजी ने आतिशी को लिखे पत्र में कहा, ‘यह सर्वविदित है कि आपको किन परिस्थितियों में मुख्यमंत्री बनाया गया. पिछले दस सालों में यमुना की बदतर हालत हो या पीने के पानी की भयंकर कमी, कचरे के पहाड़ों का मुद्दा हो या औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, सड़कों और सीवर लाइन की दुर्दशा हो या चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था, अनाधिकृत कॉलोनियों में सुविधाओं का घोर अभाव हो या झुग्गी बस्तियों में नारकीय जीवन, एक मुख्यमंत्री द्वारा, जिसको अस्थाई और काम चलाऊ घोषित किया जा चुका हो, तीन-चार महीने में कुछ भी कर पाना कितना संभव है यह सभी जानते हैं. इन क्षेत्रों में अपनी विफलताओं को आपके नेता ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार भी किया है, परंतु मुख्यमंत्री के रूप में अब इन सभी क्षेत्रों में विफलताओं की जिम्मेदारी आपकी ही मानी जाएगी.’

अरविंद केजरीवाल कर रहे हवाई घोषणाएं
वीके सक्सेना ने आतिशी को लिखा, ‘जिस प्रकार से केजरीवाल द्वारा आपकी उपस्थिति में अनाधिकृत रूप से वरिष्ठ नागरिकों एवं मुख्यमंत्री के नाम पर ही महिलाओं संबंधित योजना की हवाई घोषणाएं की जा रही हैं, इससे मुख्मंत्री के पद तथा मंत्री परिषद् की गरिमा भी धूमिल हुई है. हाल ही में, दिल्ली सरकार के दो विभागों द्वारा प्रेस में जारी सार्वजनिक नोटिस के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा अस्तित्वहीन योजनाओं हेतु पंजीकरण कराए जाने के संबंध में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है. यह घटना अभूतपूर्व है और आपके लिए निश्चय ही असहज करने वाला रहा होगा. हालांकि, मैं उन विभागीय अधिकारियों की सराहना भी करता हूं जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनहित में भ्रामक योजनाओं और उनके पंजीकरण के संबंध में सही तथ्यों को जनता के सामने पेश किया.’

आतिशी की गिरफ्तारी का झूठा दावा किया
दिल्ली एलजी ने आगे लिखा, ‘इसी प्रकार केजरीवाल बिना किसी आधार या तथ्य के आपके खिलाफ परिवहन विभाग तथा अन्य जांच एजेंसियों द्वारा जांच कर आपको जेल भेजने की बात सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं. यह असत्य तो है ही ऐसे बयानों से यह भी इंगित होता है कि आपको अपने ही अधीन काम करने वाले विभागों के क्रियाकलापों की कोई खबर नहीं है, बल्कि आज तो अखबार के माध्यम से यह भी ज्ञात हुआ कि परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने स्वयं आपको लिखकर सूचित किया है कि न तो उनके अथवा सतर्कता विभाग की तरफ से ऐसी कोई कार्रवाई की जा रही है और न ही कभी ऐसा करने की बात हुई. उन्होंने केजरीवाल के बयानों को पूरी तरह से नकारते हुए उन्हें तथ्यविहीन और भ्रामक बताया है.’

विनय कुमार सक्सेना ने कहा, ‘उप राज्यपाल होने के नाते मैं इस स्तर के पब्लिक डिस्कोर्स से चिंतित हूं और साथ ही, मेरी सरकार की पूर्णकालिक मुख्यमंत्री को अस्थाई मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत करने से आहत हूं. मैं आपके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं. मेरा यह पत्र आपको व्यक्तिगत तौर पर लिखा गया है, परंतु आने वाले समय में इसे वर्तमान के परिप्रेक्ष्य को रेखांकित और रिकॉर्ड करता हुआ दस्तावेज माना जाए.’

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...