15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यUP: जान की अहमियत नहीं, वीडियो जरूरी...साथी की तबीयत खराब होने पर...

UP: जान की अहमियत नहीं, वीडियो जरूरी…साथी की तबीयत खराब होने पर अस्पाताल ले जाने की बजाय पुलिसकर्मी बनाते रहे वीडियो

Published on

कानपुर

यूपी के कानपुर से हैरान करने वाली वाली घटना प्रकाश में आई है। मंगलवार दोपहर हेड कॉन्स्टेबल की भीषण गर्मी की वजह से तबीयत खराब हो गई। हेड कॉन्स्टेबल बेहोश कर गिर पड़े, उनका दम उखड़ने लगा, लेकिन साथी पुलिस कर्मी अस्पताल ले जाने की बजाय उनका वीडियो बनाते रहे। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में पुलिस कर्मियों का अमानवीय चेहरा वायरल है।

मूलरूप से झांसी के रहने वाले बृज किशोर सिंह कानपुर पुलिस लाइन में तैनात थे। बृज किशोर सिंह तीन दिनों का अवकाश लेकर अपने घर झांसी जा रहे थे। हेड कॉन्स्टेबल ट्रेन पकड़ने के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और स्टेशन के बाहर बेहोश होकर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने पानी के छींटे मारे, लेकिन उन्हें होश नहीं आया। चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय वीडियो बनाने लगे। इस दौरान उनकी सांसें उखड़ रही थीं, लेकिन पुलिस कर्मियों को फर्क नहीं पड़ रहा था। किसी ने पुलिस कर्मियों की इस करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

एसीपी कलक्टरगंज मो. मोहसिन खान के मुताबिक, हेड कॉन्स्टेबल को वीके सिंह को केपीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वीके सिंह तीन दिनों का अवकाश लेकर झांसी स्थित अपने घर जा रहे थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....