21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिबेजान इमारतों को हिंदू- मुसलमान कर दिया... अखिलेश की युवा सांसद प्रिया...

बेजान इमारतों को हिंदू- मुसलमान कर दिया… अखिलेश की युवा सांसद प्रिया सरोज का लोकसभा में तेवर देखा क्या?

Published on

जौनपुर

उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज ने लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान जमकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केवल आंकड़ों पर बातें हो रही हैं। यह आंकड़े किताबी हैं। उन्होंने देश को हिंदू-मुस्लिम में बांटने और दलित-पिछड़ों का अब तक शोषण होने का मुद्दा उठाया। हाथरस और उन्नाव जैसी घटनाओं के जरिए यूपी की भारतीय जनता पार्टी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश में आज हिंदू-मुस्लिम करके अपनी राजनीतिक रोटी से की जा रही है। उनका भाषण अभी खासी चर्चा में है। अखिलेश यादव की यह 26 वर्षीय युवा संसद सोशल मीडिया पर भी खासी सुर्खियां बटोर रही हैं।

शायरी के जरिए बोला हमला
प्रिया सरोज ने शायरी के जरिए भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने गरीबी और हिंदू-मुसलमान पर करारा तंज कसा। सांसद ने कहा, ‘तुम्हारी फाइलों मे गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे और दावे किताबी हैं। सत्ता में बैठे लोगों ने ये कैसा हिंदुस्तान कर दिया, बेजान इमारतों को हिंदू-मुस्लमान कर दिया।’

मोदी सरकार पर निशाना
प्रिया सरोज ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान है। आज मैं यहां अपनी बात कर रही हूं, यह शक्ति हमें हमारे संविधान में दी है। हमारी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने हमेशा संविधान की रक्षा की वकालत की है। संविधान हर नागरिक को न्याय की ताकत देता है। हर नागरिक चाहे वह किसी भी जाति, धर्म, संप्रदाय का हो, संविधान के कारण ही सुरक्षित और न्याय व्यवस्था में खुद को शामिल महसूस करता है।

सांसद ने कहा कि अब स्थिति को बदलने की कोशिश की जा रही है। 2014 से पहले सभी सरकारों ने संविधान का आदर किया था। 2014 के बाद सरकार की नीतियां लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को कमजोर कर रही है। जब से एनडीए सरकार सत्ता में आई है, इसने संविधान की संस्थाओं पर निरंतर अंकुश लगाया। उसकी साख घट रही है।

विकास के वादों पर निशाना
मछलीशहर सांसद ने कहा कि विकास के वादे पर विनाश की एक अंतहीत कथा रची गई है। सरकार सांप्रदायिक मु्द्दों को प्राथमिकता देकर संविधान को कमजोर कर रही है। अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा या धमकी के मामले बढ़े हैं। यह आर्टिकल 19 और आर्टिकल 21 सीधा उल्लंघन है।

सांसद ने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए आज काम किया जा रहा है। इस देश में विवादित कृषि कानून लाए गए। इसने किसानों का विश्वास तोड़ा। बाद में विरोध के कारण इसे रद्द करना पड़ा, लेकिन किसानों की समस्या आज भी जस की तस है।

संभल का उठाया मामला
प्रिया सरोज ने संभल हिंसा का मुद्दा लोकसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि मंदिर-मस्जिद के नाम पर संभल जैसे नए-नए विवाद को जन्म दिया जा रहा है। इसके जरिए समाज में निरंतर विभाजनकारी और नफरत का माहौल पैदा किया जा रहा है। हिंदुस्तान में हिंदू-मुसलमान एक राष्ट्र के रूप में लोगों को जोड़ता है। यह हमारे देश की खूबसूरती को प्रदर्शित करता है।

संभल हिंसा को लेकर सांसद ने कहा कि इसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम जातीय जनगणना की बात करते हैं। यह सामाजिक, आर्थिक और असमानताओं को दूर करने और सबको सम्मान अवसर प्रदान करने के लिए आवश्यक है। भारत का संविधान हमें यह अधिकार देता है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...