13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराजनीतिसबसे अंधकार भरे समय में ही इंसानियत की रोशनी...', नई दिल्ली रेलवे...

सबसे अंधकार भरे समय में ही इंसानियत की रोशनी…’, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात कर बोले राहुल गांधी

Published on

नई दिल्ली ,

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया. स्टेशन पर मौजूद कुली दीपेश मीणा ने कहा कि हम बहुत खुश हैं कि राहुल गांधी हमसे मिलने आए. उन्होंने हमारी सभी समस्याएं ध्यान से सुनीं. हमें उम्मीद है कि वे हमारी परेशानियों को हल करेंगे. वह करीब 40 मिनट तक हमारे साथ रहे और हमारी बातों को गंभीरता से सुना.

एक अन्य कुली ने बताया कि राहुल गांधी करीब 40 मिनट तक हमारे बीच रहे. हमने उन्हें अपनी सभी मांगों के बारे में बताया, जिनमें ग्रुप डी में भर्ती और मेडिकल सुविधाएं शामिल हैं. हम खुश हैं कि उन्होंने हमारे बीच आकर हमारी बात सुनी. राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर कुलियों में जबर्दस्त उत्साह था. उनका कहना है कि पहली बार कोई बड़ा नेता उनके बीच आया और उनकी समस्याओं को सुना.

वहीं, राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अक्सर सबसे अंधकार भरे समय में ही इंसानियत की रोशनी सबसे ज़्यादा चमकती है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के दौरान कुली भाइयों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए कई यात्रियों की जान बचाई थी. इसके लिए मैंने देशवासियों की ओर से आज उनका धन्यवाद किया.

कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसे हादसों से सीख लेना ज़रूरी है. भीड़ नियंत्रण, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आपातकालीन व्यवस्थाओं को मजबूत करके इन्हें रोका जा सकता है, आशा है सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी ताकि हर वर्ग के यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकें.

राहुल ने सुनी हमारी समस्याएं- कुली
एक कुली ने कहा कि हमें खुशी है कि राहुल गांधी हमसे मिलने आए। उन्होंने हमारी सभी समस्याएं सुनीं और हमें उम्मीद है कि वे उनका समाधान करेंगे। वे यहां करीब 40 मिनट तक रुके और हमारी बातें सुनीं। इस मुलाकात से कुलियों को उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा। राहुल गांधी के इस कदम को सामान्य जनता से जुड़ने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

 

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...