15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यदिल्ली की तरह पश्चिम बंगाल में ‘फर्जी वोटर’ बन रहा मुद्दा, टीएमसी...

दिल्ली की तरह पश्चिम बंगाल में ‘फर्जी वोटर’ बन रहा मुद्दा, टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने!

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने वोटर लिस्ट में फर्जी नामों का मुद्दा जोर शोर से उठाया था, पश्चिम बंगाल में भी सत्तारूढ़ TMC अब BJP पर यही आरोप दोहरा रही है। TMC लगातार इस मसले को उठा रही है कि वोटर लिस्ट में फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं और आरोप लगा रही है कि BJP बाहरी लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा रही है। पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

ममता बनर्जी ने लगाया आरोप
कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP के कहने पर राज्य में फर्जी तरीके से वोटर लिस्ट में बाहरी लोगों के नाम जोड़े जा रहे हैं। साथ ही कहा कि महाराष्ट्र और दिल्ली में BJP ने इसी तरह जीत हासिल की, लेकिन बंगाल में ऐसा नहीं चलेगा। अब TMC के नेता इस मुद्दे पर आक्रामक हो रहे हैं। उनका का कहना है कि चुनाव आयोग के कुछ अधिकारी BJP को लाभ पहुंचाने के लिए पश्चिम बंगाल के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में वोटर लिस्ट में बाहरी लोगों को नाम जोड़ रहे हैं।

बीजेपी टीएमसी नेताओं पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगा रही
TMC के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने दावा किया कि आयोग के अधिकारियों का एक वर्ग, खासतौर से राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में बिना सही फिजिकल वेरिफिकेशन के लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ रहा है। TMC बाहरी बनाम स्थानीय का मुद्दा भी बना रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी TMC ने BJP को इसी मसले पर घेरा। TMC ने अपना चुनावी अभियान इसी के इर्द-गिर्द प्लान किया था। जहां BJP के नेता TMC नेताओं पर घुसपैठियों को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं TMC के नेता BJP को बाहरी और फर्जी वोटर के मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

किसके हैं फर्ज़ी वोटर?
TMC-BJP दोनों ही एक-दूसरे पर फर्जी नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने का आरोप लगा रहे हैं। दो महीने पहले ही पश्चिम बंगाल BJP के अध्यक्ष सुकांता मजूमदार के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की थी। उन्होंने शिकायत की है कि पश्चिम बंगाल में 17 लाख फर्जी वोटर हैं, जिसमें से 34,000 वोटर्स के EPIC नंबर नकली हैं। 16 लाख से ज्यादा वोटर ऐसे हैं जिनके नाम, पता और परिवार के सदस्यों के नाम सभी वोटर कार्ड में एक जैसे हैं लेकिन EPIC नंबर अलग-अलग हैं। BJP ने तब चुनाव आयोग से अपील की कि फर्जी नामों को वोटर सूची से हटाया जाए। BJP अब पश्चिम बंगाल में NRC लागू करने का मुद्दा भी उठा रही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...