30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजोशीमठ की तरह 'महा आपदा' से जूझ रहा अफ्रीका, आई कई किमी...

जोशीमठ की तरह ‘महा आपदा’ से जूझ रहा अफ्रीका, आई कई किमी लंबी दरार, क्या दो हिस्सों में टूट जाएगा महाद्वीप?

Published on

नैरोबी

उत्तराखंड के जोशीमठ में दरारें देखे जाने के बाद से दहशत का माहौल है। शहर पर ध्वस्त होने का खतरा मंडरा रहा है। लेकिन इस तरह के खतरे से सिर्फ जोशीमठ या भारत के पहाड़ी शहर नहीं गुजर रहे हैं। एक पूरा महाद्वीप दो हिस्सों में बंटता जा रहा है और यह प्रक्रिया कई साल से चल रही है। कहा जा रहा है कि भले इसमें करोड़ों साल लगें लेकिन अंततः अफ्रीका दो हिस्सों में बंट जाएगा। साल 2018 में भारी बारिश के बाद दक्षिण-पश्चिमी केन्या में कई किमी लंबी एक बड़ी दरार अचानक नजर आई थी। इस घटना ने दुनियाभर की मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

यह दरार पूर्वी अफ्रीकी दरार घाटी  क्षेत्र में स्थित थी। नेशनल ज्योग्राफिक के अनुसार, यह दरार 50 फीट से अधिक गहरी और 65 फीट चौड़ी है। दरार बनने से नैरोबी-नारोक हाईवे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। द कन्वर्सेशन की 2018 की रिपोर्ट के अनुसार, पृथ्वी एक परिवर्तनशील ग्रह है, भले इस पर होने वाले बदलाव हमें पता न चलते हों। प्लेट टेक्टोनिक्स इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। लेकिन हर बार कुछ ना कुछ नाटकीय होता रहता है और इसने अफ्रीका के दो हिस्सों में बंटने को लेकर नए सिरे से सवाल खड़े कर दिए हैं।

दो हिस्सों में टूट जाएगा अफ्रीका?
वैज्ञानिकों ने आशंका जाहिर की थी कि भविष्य में इस दरार का विस्तार हो सकता है और अंततः अफ्रीका दो महाद्वीपों में टूट जाएगा। छोटे महाद्वीप में सोमालिया और केन्या के कुछ हिस्से, इथियोपिया और तंजानिया शामिल होंगे। जबकि बड़े महाद्वीप में बाकी देश शामिल होंगे। एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी के भूविज्ञानी क्रिस्टी टिल ने कहा कि इसी तरह की एक दरार अंततः अटलांटिक महासागर बनाने के लिए अफ्रीकी और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीपों को अलग कर देगी। पूर्वी अफ्रीका में दिखी दरार इसके शुरुआती चरण हो सकते हैं।

कैसे पड़ती हैं दरारें?
उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया बहुत धीरे-धीरे होती है और इसमें लाखों साल लगते हैं। दरार पैदा होने से कुछ दिन पहले इलाके में भूकंपीय गतिविधि दर्ज की गई थी। धरती का ऊपरी हिस्सा क्रस्ट और मेंटल से बना होता है। इसे लिथोस्फेयर कहते हैं। यह कई टेक्टॉनिक प्लेटों में बंटा होता है जो अलग-अलग स्पीड से आगे बढ़ती रहती हैं। ये प्लेट्स लिथोस्फेयर के नीचे मौजूद एस्थेनोस्फेयर के ऊपर खिसकती हैं जिससे डायनैमिक फोर्स पैदा होता है। यह फोर्स कभी-कभी प्लेट्स को तोड़ देता है जिससे धरती में दरारें पड़ जाती हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...