4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यलोकसभा स्पीकर ने पटना के DM और SSP को दिल्ली किया तलब,...

लोकसभा स्पीकर ने पटना के DM और SSP को दिल्ली किया तलब, BJP सांसद पर लाठीचार्ज का मामला

Published on

पटना,

13 जुलाई को पटना में बीजेपी नेताओं पर हुए लाठीचार्ज का मामला अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के दफ्तर तक पहुंच गया है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पटना के डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह और SSP राजीव मिश्रा को दिल्ली तलब किया है. बीजेपी के लोकसभा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की शिकायत के आधार पर ओम बिरला ने पटना प्रशासन के दोनों अधिकारियों को दिल्ली तलब किया है. जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लोकसभा स्पीकर से शिकायत की थी कि 13 जुलाई को बीजेपी नेताओं पर हुए लाठीचार्ज के दौरान उनकी हत्या की साजिश रची गई थी.

बीजेपी नेताओं पर लाठीचार्ज की घटना के दौरान जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की पुलिस ने बेरहमी से पिटाई की थी और वह बुरी तरह घायल हो गए थे और फिर उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में इलाज कराना पड़ा था.

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने ऊपर हुए हमले को जानलेवा बताते हुए इसकी शिकायत लोकसभा अध्यक्ष से की थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए अब ओम बिरला ने पटना के डीएम और एसएसपी को दिल्ली तलब किया है. लोकसभा स्पीकर द्वारा पटना डीएम और एसएसपी को दिल्ली तलब करने के मामले को केंद्र सरकार और नीतीश कुमार सरकार के बीच नई खींचतान के तौर पर देखा जा रहा है.

पिछले महीने 13 जुलाई को बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बीजेपी ने सदन से लेकर सड़क तक सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पहले सदन में हंगामा और वॉकआउट कर बाहर निकल आए थे. बाद में गांधी प्रतिमा से मार्च निकाला था. विरोध प्रदर्शन के बीच पटना पुलिस ने पानी की बौछार की थी. आंसू गैस छोड़ी. बवाल के बीच एक बीजेपी नेता की मौत हो गई थी.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा था कि बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है. महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है, जिस व्यक्ति के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गए हैं.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...