12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के खिलाफ मोहम्मद यूनुस की 'नफरत' तो देखें, दिल्ली से बांग्लादेशियों...

भारत के खिलाफ मोहम्मद यूनुस की ‘नफरत’ तो देखें, दिल्ली से बांग्लादेशियों का वीजा सेंटर हटाने को कहा

Published on

ढाका:

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस का भारत विरोध बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने दोनों देशों के बीच जारी गतिरोध के बीच यूरोपीय देशों से आग्रह किया है कि वे बांग्लादेशियों के लिए अपने वीजा केंद्रों को दिल्ली से ढाका या किसी अन्य पड़ोसी देश में ट्रांसफर करने को कहा है। यूनुस का यह बयान उन मीडिया रिपोर्टों के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि बांग्लादेश आलू और प्याज जैसे मुख्य खाद्य पदार्थों के आयात के लिए भारत से अलग किसी अन्य स्रोतों पर विचार कर रहा है।

यूरोपीय राजनयिकों से यूनुस ने की अपील
ढाका के तेजगांव में अपने कार्यालय में यूरोपीय देशों के राजनयिकों के साथ बैठक के दौरान मोहम्मद यूनुस ने यह अपील की। बैठक में ढाका और नई दिल्ली दोनों में तैनात 19 से अधिक राजनयिक मौजूद थे। उन्होंने मांग बढ़ाने के लिए भारत के “वीज़ा प्रतिबंधों” को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, “बांग्लादेशियों के लिए वीजा पर भारत के प्रतिबंधों ने कई छात्रों के लिए अनिश्चितता पैदा कर दी है, जो यूरोपीय वीजा के लिए दिल्ली की यात्रा नहीं कर सकते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि इसके परिणामस्वरूप, यूरोपीय विश्वविद्यालय प्रतिभाशाली बांग्लादेशी छात्रों से वंचित हो रहे हैं।

ढाका या नजदीकी देशों में ट्रांसफर करने को कहा
उन्होंने राजनयिकों से कहा, “वीजा कार्यालयों को ढाका या किसी नजदीकी देश में ट्रांसफर करने से बांग्लादेश और यूरोपीय संघ दोनों को लाभ होगा।” ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, ढाका के अधिकारियों ने बुल्गारिया का उदाहरण भी दिया, जिसने बांग्लादेशियों के लिए अपने वीजा केंद्र को पहले ही इंडोनेशिया और वियतनाम में स्थानांतरित कर दिया है। राजनयिकों ने कहा कि वे ढाका की सुधार पहल का समर्थन करते हैं और एक नए बांग्लादेश के निर्माण में सलाह और सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता का वादा करते हैं।

बांग्लादेश के बारे में गलत सूचनाएं फैलाने का आरोप लगाया
मोहम्मद यूनुस ने दावा किया कि बांग्लादेश के खिलाफ गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। उन्होंने इसका मुकाबला करने के लिए यूरोपीय संघ की मदद मांगी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके सहयोगियों पर “देश को अस्थिर करने के लिए बड़ी मात्रा में मनी लांड्रिंग” का भी आरोप लगाया। यूनुस ने बांग्लादेश में सभी राजनीतिक दलों और धार्मिक समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने का भी दावा किया।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...