14.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यकलयुगी शिष्यों का कांड देखिए! टीचर ने कम नंबर दिए, तो छात्रों...

कलयुगी शिष्यों का कांड देखिए! टीचर ने कम नंबर दिए, तो छात्रों ने पेड़ से बांधकर पीट दिया

Published on

दुमका

जिले के गोपीकांदर अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय के सहायक शिक्षक कुमार सुमन और लिपिक सोनेराम चौड़े को आम के पेड़ से बांधकर मारपीट की। हालांकि, कुछ देर के बाद ही दोनों को खोल दिया गया, जिसके बाद कुमार सुमन ने गोपीकांदर पहुंचकर अपना इलाज कराया है। छात्रों ने मारपीट में एक कुर्सी भी तोड़ डाली। घटना की सूचना पर बीडीओ अनन्त कुमार झा और थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता, बीईईओ सुरेंद्र हेम्ब्रम ने विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

ये है पूरा मामला
कक्षा 9 वीं छात्रों ने बताया 36 छात्रों ने 9वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी । बीते शनिवार को रिजल्ट आया। जिसमे 11 छात्रों को दो विषयों में डी ग्रेड दिया गया। छात्रों ने सोमवार को विद्यालय के प्राचार्य रामदेव प्रसाद केशरी से मिले और उन्हें मामले की जानकारी दी। लेकिन, प्राचार्य ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि ‘पूर्व में कुमार सुमन प्राचार्य थे, उन्होंने नम्बर दिया है हम नहीं है जानते।’ इसके बाद सभी छात्र कुमार सुमन से मिलकर प्रेक्टिकल विषय का नम्बर दिखाने की मांग करने लगे, जिसे दिखाने से कुमार सुमन ने साफ मना कर दिया, जिसके बाद छात्र लिपिक सोनेराम चौड़े से मिले उन्होंने भी कोई भी कागजात दिखाने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद छात्रों ने अपना आपा खो दिया और कुमार सुमन के साथ हाथपाई करते हुए उन्हें विद्यालय परिसर में आम के पेड़ में बांधकर मारपीट की।

पिटने वाले टीचर कुमार सुमन के खिलाफ पहले भी हुआ है मामला दर्ज
आपको बता दें कि 5 अप्रैल 2022 को तत्कालीन विद्यालय के प्राचार्य कुमार सुमन को प्राचार्य के पद से हटा दिया गया था। कुमार सुमन के खिलाफ विद्यालय के छात्रों ने जातिसूचक गाली-गलौज और सही समय पर भोजन नहीं देने का आरोप लगाते हुए गोपीकांदर थाना को एक आवेदन सौंपा था । कुमार सुमन के खिलाफ थाना में 504 आईपीसी एवं 3 (1) एसटी/एससी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...