12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'फिर से साथ काम करने के लिए उत्सुक...', राष्ट्रपति बनने पर डोनाल्ड...

‘फिर से साथ काम करने के लिए उत्सुक…’, राष्ट्रपति बनने पर डोनाल्ड ट्रंप को पीएम मोदी ने दी बधाई

Published on

नई दिल्ली,

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर 20 जनवरी, 2025 को शपथ लिया. राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि इसी वक्त से अमेरिका का स्वर्णिम दौर शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि मेरे इस कार्यकाल के दौरान हर फैसले में ‘अमेरिका प्रथम’ की सोच होगी. ट्रंप ने कहा कि हम अपनी संप्रभुता बनाए रखेंगे. दुनिया का कोई देश अमेरिका का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर दुनिया के नेताओं ने उन्हें शुभकामनांए दीं और बधाई संदेश भेजे.

पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में आपके ऐतिहासिक इनागुरेशन डे पर आपको बधाई. मैं हमारे दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए एक बार फिर साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं. आपको आगामी सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं.’

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘यूनाइटेड किंगडम की ओर से, मैं डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में उनके इनागुरेशन डे पर हार्दिक बधाई भेजता हूं. मुझे भरोसा है कि यूके और यूएस के बीच विशेष संबंध आने वाले वर्षों तक फलते-फूलते रहेंगे.’

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दी बधाई
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रंप को बधाई देती हुए लिखा, ‘मैं अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप और अमेरिकी लोगों को बधाई देता हूं। आज परिवर्तन का दिन है और वैश्विक चुनौतियों सहित कई समस्याओं के समाधान की आशा का दिन भी है।’

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...