5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यसरजमीं के लिए हमारे दिल में मोहब्बत, BJP-RSS से सर्टिफिकेट की जरूरत...

सरजमीं के लिए हमारे दिल में मोहब्बत, BJP-RSS से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… ओवैसी का हमला

Published on

हैदराबाद

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को बीजेपी और आरएसएस पर जोरदार हमला बोला। ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ से पहले आयोज‍ित त‍िरंगा यात्रा में ओवैसी ने कहा क‍ि सरजमीं के लिए हमारे दिल में मोहब्बत है। बीजेपी और आरएसएस से हमें सर्टिफिकेट लेने की जरुरत नहीं है। ज‍िन्‍होंने कुछ नहीं क‍िया वो लोग आज लिबरेशन डे की बात करते हैं। ओवैसी ने कहा क‍ि बीजेपी द‍िलों को तोड़ने वाली पार्टी है। बीजेपी इतिहास को भी तोड़-मरोड़कर पेश करती है।

औवेसी ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा बेरोजगार युवा भारत में हैं लेकिन जब आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछेंगे तो मोदी कहेंगे भाइयों-बहनों चाय पी लो। जब आप पूछेंगे कि महंगाई पर नियंत्रण क्यों नहीं हो रहा है, तो वह कहेंगे कि क्या हमने राम मंदिर नहीं बनाया है। ओवैसी ने कहा कि भारत और राजस्थान के युवाओं को यह सोचने की जरूरत है कि बीजेपी ने उन्हें क्या दिया और क्या छीन लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुटकी लेते हुए ओवैसी ने कहा कि गंभीर मुद्दों से बचने के मामले में वह (मोदी) चीते से भी तेज हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि मोदी जी बेरोजगारी की बात होने पर तेज भागने में चीते को भी पीछे छोड़ देते हैं। मोदी जी से पूछेंगे कि चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर गया तो मोदी जी चीते से ज्यादा तेज चले जाएंगे लेकिन चीन नहीं बोलेंगे। मोदी जी से बोलेंगे कि पेट्रोल डीजल इतना महंगा हो गया तो वह (तेजी में) चीते को भी मात देंगे। उनकी तेजी इन मामलों में बड़ी है।

उन्होंने कहा क‍ि हम उनसे कह रहे हैं कि थोड़ा रुकिए … आराम से चलिए और देश को बताइए कि आप कह रहे हैं क‍ि चीन पीछे हट रहा है बताइए कहां हट रहा है। (वह) इस पर बात ही नहीं कहते है। इसके साथ ही उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि ये चीते यहां जिंदा रहेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...