19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यLPG ट्रक ने यूटर्न लिया और पीछे से मार दी टक्कर, चारों...

LPG ट्रक ने यूटर्न लिया और पीछे से मार दी टक्कर, चारों ओर आग ही आग, 8 की मौत… जयपुर अग्निकांड का CCTV फुटेज

Published on

जयपुर,

जयपुर के भीषण हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि एलपीजी का ट्रक यूटर्न ले रहा है. इस दौरान पीछे से एक ट्रक आता है, जो एलपीजी ट्रक को टक्कर मार देता है. टक्कर के कारण एलपीजी के ट्रक का नोजल टूट जाता है और गैस का रिसाव होने लगता है. गैस रिसने के कुछ सेकंड बाद ही ब्लास्ट हो जाता है और हर तरफ आग ही आग नजर आती है.

दरअसल, राजस्थान के जयपुर में आज (20 दिसंबर) सुबह-सुबह 6 बजे एक भीषण सड़क हदसा हुआ. यहां एक ट्रक दूसरे एलपीजी ट्रक में जाकर टकरा गया. इस टक्कर के बाद एलपीजी ट्रक में आग लग गई और जोरदार ब्लास्ट हुआ. ब्लास्ट के बाद आसपास खड़ी करीब 40 गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं. आग इतनी भयावह थी कि झुलसने के कारण मौके पर ही 5 लोगों की जलकर मौत हो गई.

हादसे में 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और इनमें से 3 लोगों की बाद में इलाज के दौरान और मौत हो गई. इस घटना में अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है. 35 से ज्यादा घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसमें से 50 फीसदी से ज्यादा ऐसे हैं, जिनका शरीर हादसे में 50 प्रतिशत से भी ज्यादा झुलस गया है. इसलिए आशंका है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. हादसे की चपेट में आने वाली गाड़ियां जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी हैं. हादसे में घायल लोगों का इलाज जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में चल रहा है. राजस्थान के मुख्यमंत्री से लेकर देश के गृहमंत्री तक इस हादसे पर दुख जता चुके हैं.

हादसा और भी भयावह रूप ले सकता था. क्योंकि जिस जगह पर ये दुर्घटना हुई उसके पास ही एक स्कूल भी था. दुर्घटना के बाद सुरक्षा के लिहाज से आस-पास का रास्ता डायवर्ट कर दिया गया था. राजस्थान के मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर ने हादसे पर बात करते हुए बताया कि अस्पताल में और बेड लगाए जा रहे हैं, ताकि सभी घायलों को इलाज मिल सके. 35 घायलों में से 50 फीसदी कम से कम 50 परसेंट तक जल चुके हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this