7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यलखनऊ होटल मर्डर: अरशद वीडियो बना रहा था, पिता एक बेटी का...

लखनऊ होटल मर्डर: अरशद वीडियो बना रहा था, पिता एक बेटी का मुंह दबाए बैठा था… दिल दहला देने वाला हत्याकांड

Published on

आगरा:

लखनऊ में दिल दहला देने वाले हत्याकांड में मोहम्मद अरशद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे अरशद ने अपनी बहनों और मां की हत्या के बाद बनाया था। इस वीडियो में अरशद अपनी मृत बहनों की ओर कैमरा घुमाता है। उसमें उसका पिता एक बहन का मुंह दबाए दिखाई देता है। इस वीभत्‍स हत्‍याकांड की वजह क्‍या रही यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन नए साल की शुरुआत ऐसी घटना से होगी यह किसी ने नहीं सोचा था।

अरशद ने अपने वीडियो में कबूल किया है कि ये हत्‍याएं उसने अपने पिता के साथ मिलकर की हैं। अरशद वायरल वीडियो में यह कहता हुआ सुना जा रहा है कि यह उसने अपनी बस्ती के मुसलमानों से तंग आकर किया है। वह अपना धर्म परिवर्तन करना चाहता था। लेकिन उसकी हिंदूवादियों ने भी मदद नहीं की। कुछ लोग उसका घर छीनना चाहते थे और उसकी बहनों को बेचना चाहते थे।

मोहम्मद अरशद आगरा की टेढ़ी बगिया में रहता है। वायरल वीडियो में उसने कहा है कि उसका परिवार बदायूं में रहता है। मगर मोहल्ले वाले उसे बांग्लादेशी कहते थे। उसकी बहनों को कुछ लोग हैदराबाद में बेचना चाहते थे। उसके घर पर भी कब्जा करने का प्रयास था। इस वजह से वह अपने परिवार के साथ धर्म परिवर्तन करना चाहता था। वायरल वीडियो में उसने कहा है कि उसके घर में मंदिर बनाया जाए।

हिंदूवादियों से मांगी मदद
वायरल वीडियो में मोहम्मद अरशद ने कहा है कि उसके पड़ोस में रहने वाले लोग उसके घर को छीनना चाहते थे। उसे बाहरी बताकर मकान पर कब्जा करना चाहते थे, जबकि उसके पास जमीन के कागज हैं। पुलिस वालों से उसने कई बार मदद मांगी मगर पुलिस वाले भी उसकी मदद नहीं करते थे। तब उसने अपना धर्म परिवर्तन करने के लिए हिंदुवादियों से भी मदद मांगी थी। मगर किसी ने उसकी मदद नहीं की। इस वजह से वह अपने परिवार को लेकर लखनऊ आ गया। यहां वह कई दिनों तक भटका। इसके बाद उसने अपनी बहनों और मां की हत्या कर दी।

‘मरने के बाद मिले इंसाफ’
मोहम्मद अरशद ने अपनी बहनों और मां की गला दबाकर और हाथों की नसों को काटकर हत्या की है। वीडियो में उसने इसे कबूल भी किया है। 6 मिनट और 54 सेकेंड के वीडियो में अरशद ने कई लोगों के नाम बोलकर उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मोहम्मद अरशद ने अपने वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि उनके जीते जी इंसाफ नहीं मिला मगर मौत के बाद उन्हें जरूर इंसाफ मिलना चाहिए। अपनी बहनों और मां की हत्या के बाद अपने पिता और खुद को भी खत्म करना चाहता था। मगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this