24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यLucknow: जूनियर इंजीनियर ने परिवार समेत खा लिया जहर, मां-बाप-बेटी की मौत

Lucknow: जूनियर इंजीनियर ने परिवार समेत खा लिया जहर, मां-बाप-बेटी की मौत

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है. वारदात जानकीपुरम में हुई है. बताया जा रहा है कि मां, पिता और उनकी बेटी ने जहर खा लिया है. बाप और बेटी को डॉक्टरों ने ब्रॉट डेड घोषित कर दिया, जबकि मां की इलाज के दौरान मौत हो गई. मौके पर पुलिस के तमाम अधिकारी मौजूद हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नलकूप विभाग में जेई के पद पर तैनात शैलेंद्र कुमार (45 वर्षीय) ने अपनी पत्नी गीता (40 वर्षीय) और बेटी प्राची (17 वर्षीय) के साथ जहर खा लिया. आनन-फानन में तीनों को मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में लाया गया. शैलेंद्र और प्राची को डॉक्टरों ने तुरंत मृत घोषित कर दिया, जबकि गीता की इलाज के दौरान मौत हो गई.

क्या है पूरा मामला
जानकीपुरम विस्तार इलाके में शैलेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ रहते थे. उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है. बेटा फिलहाल बेंगलुरु में एक स्पोर्ट्स इवेंट में हिस्सा लेने गया है. बुधवार को घर में शैलेंद्र, पत्नी गीता और बेटी प्राची के साथ थे. पुलिस ने बताया कि हमें सुबह 9.30 बजे पड़ोसियों ने तीनों के जहर खाने की सूचना दी है.

पुलिस के मुताबिक, जैसे ही हमें तीनों के जहर खाने की सूचना मिली तो हम तुरंत घर पर पहुंचे और तीनों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां बाप और बेटी को डॉक्टर ने ब्रॉट डेथ घोषित कर दिया और मां का इलाज शुरू किया. मां की हालत बेहद गंभीर थी और डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी भी मौत हो गई.

घर पर फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई है. जानकीपुरम विस्तार पुलिस का कहना है कि हमें अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, घर की तलाशी ली जा रही है और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया. इसके साथ ही पुलिस उन पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है, जिन्होंने तीनों को सबसे पहले देखा था. अभी जहर खाने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...