24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यलखनऊ: कट्टा और देसी बम लेकर आए थे, महिलाओं को भी नहीं...

लखनऊ: कट्टा और देसी बम लेकर आए थे, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा…दूल्हे के पिता ने सुनाई यूनिवर्सिटी के छात्रों की उपद्रव की आपबीती

Published on

लखनऊ ,

लखनऊ में एक शादी समारोह में यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया. मैरिज हॉल युद्ध का मैदान बन गया. छात्रों की हरकत से आहत दूल्हे के पिता ने कहा अगर उन्हें खाना ही खाना था तो खा लेते, मारपीट और बवाल करने की क्या जरूरत थी. शादी की तैयारियों को तहस-नहस कर दिया. मेहमानों को भी घायल कर दिया.

दूल्हे के पिता मनोज सोनकर ने आगे कहा कि हम सभी लोग बारात में नाचते-गाते जा रहे थे. अचानक से काफी लड़के वहां आ गए. फिर उन्होंने हम सभी को पीटना शुरू कर दिया. हम पूछते रहे कि हुआ क्या है? कौन हो तुम? मगर लड़के आते गए और मारपीट करते गए. इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता की गई. उनके गहने भी लूट लिए गए.

वहीं, दूल्हे के भाई का कहना है कि ये सभी लड़के अपने साथ कट्टा और देसी बम लेकर आए थे. हमने उनको रोकने की काफी कोशिश की. मगर वह नहीं माने. छात्रों ने कट्टे और देसी बम भी चलाए. पुलिस के सामने भी हंगामा करते रहे.

कथित तौर पर आरोपी छात्र लखनऊ यूनिवर्सिटी के थे. हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. शिकायत दर्ज कर ली है. उधर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी घटना का संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि कार्रवाई की जा रही है. पुलिस जांच में जुटी हुई है, जो भी हुआ है, देखा जाएगा कि आखिर इसमें कौन-कौन शामिल थे.

एसीपी नॉर्थ जोन नेहा त्रिपाठी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र खाना खाने बारात में आ गए थे जिसके बाद बारातियों से उनका विवाद हो गया. इस दौरान उनकी आपस में मारपीट हुई. हालांकि, मामले को सुलझा दिया गया है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

हालांकि, इस घटना से दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग काफी सहमे हुए हैं. उन्होंने दोषियों पर सख्त एक्शन की मांग की है. उनका कहना है कि किसी तरह हम लोगों ने जान बचाई है. ऐसे में शहर की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this