17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयफेल हो गई 'मेड इन चाइना' वैक्सीन! लोगों को कोरोना मंजूर लेकिन...

फेल हो गई ‘मेड इन चाइना’ वैक्सीन! लोगों को कोरोना मंजूर लेकिन टीके से किया तौबा, आखिर क्यों?

Published on

बीजिंग

कोरोना वायरस के पहले मामले की जानकारी देने वाला चीन सख्त ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ का पालन कर रहा है। पिछले कुछ महीनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अब इन प्रतिबंधों में छूट दी जा रही है। लेकिन खतरे के सबसे करीब लोगों का टीकाकरण करने में सरकार की विफलता प्रतिबंधों में ढील के बाद बड़ी संख्या में मौतों का कारण बन सकती है। चीन में मौजूदा हालात इस तरफ बढ़ते भी दिखाई देने लगे हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो में अस्पतालों के भीतर मरीजों और लाशों का अंबार नजर आ रहा है

चीन में हर रोज हजारों की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं और लाखों पर मौत का खतरा मंडरा रहा है। प्रमुख शहर इसकी चपेट में आ रहे हैं लेकिन लोगों में अभी भी वैक्सीन को लेकर हिचकिचाहट देखी जा रही है। उनका कहना है कि वे वैक्सीन के संभावित दुष्प्रभावों के बजाय वायरस का सामना करेंगे। यह हिचकिचाहट बुजुर्गों में ज्यादा है क्योंकि सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि बूस्टर लेने वाले वयस्क 57.9 फीसदी हैं और 80 या उससे अधिक उम्र के लोगों में यह आंकड़ा 42.3 फीसदी है।

लोगों ने वैक्सीन से किया तौबा
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के अनुसार 28 वर्षीय चीनी महिला बिना बूस्टर के कोरोना का सामना करने के लिए तैयार है। उसे वायरस से अधिक वैक्सीन के संभावित दुष्प्रभावों का डर सता रहा है। महिला ने पिछले साल सिनोवैक की कोरोनावैक की दो खुराकें ली थीं। उसका कहना है कि ‘मुझे वैक्सीन पर भरोसा नहीं है।’ विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि बड़े पैमाने पर टेस्टिंग और लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध हटने के बाद देश में 15 लाख से अधिक मौतें हो सकती हैं।

चीन में फेल हो गई कोरोना वैक्सीन
चीन की वैक्सीन अब पूरी तरह फेल साबित हो रही है। आधिकारिक तौर पर देश की टीकाकरण दर 90 फीसदी से ऊपर है लेकिन बूस्टर शॉट्स वाले वयस्कों की दर काफी कम है। वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद भी चीन में बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। एक एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि आने वाले तीन महीनों में चीन की करीब 60 फीसदी यानी दुनिया की 10 फीसदी जनसंख्या, करीब 80 करोड़ लोग संक्रमित हो सकते हैं। यह चीनी टीके की विफलता को दर्शाता है।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...