9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यपेशाब पिलाई, जूतों की माला पहनाई... दलित युवक के साथ दबंगों की क्रूरता

पेशाब पिलाई, जूतों की माला पहनाई… दलित युवक के साथ दबंगों की क्रूरता

Published on

सिरोही,

राजस्थान के सिरोही जिले में एक दलित युवक के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट कर दी. युवक ने दबंगों से अपने काम के पैसे मांगे थे. इसी को लेकर दबंग भड़क गए. मारपीट करने के साथ ही दबंगों ने युवक को पेशाब पिला दी और गले में जूतों की माला पहना दी. एक आरोपी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसे उसने वायरल कर दिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

इस मामले में पुलिस ने कहा कि राजस्थान के सिरोही जिले के एक दलित इलेक्ट्रीशियन ने जब काम का पैसा मांगा तो उसके साथ मारपीट की गई. पेशाब पिलाकर उसे जूतों की माला पहना दी. इस पूरी घटना को हमलावरों में से एक ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया.

डीएसपी बोले- तीन लोगों के खिलाफ पीड़ित ने दर्ज कराया केस
सिरोही के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दिनेश कुमार ने बताया कि 38 वर्षीय दलित युवक ने 23 नवंबर को तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें कहा गया था कि युवक ने एक ढाबे पर बिजली फिटिंग का काम किया था, इसके लिए 21100 रुपए का बिल बना था. इसके ऐवज में उसे महज पांच हजार रुपए दिए गए.

19 नवंबर को वह दोपहर में एक ढाबे पर बकाया राशि मांगने पहुंचा, जिस पर उसे रात 9 बजे आने को कहा गया. जब युवक रात करीब 9:10 बजे दोबारा पहुंचा तो उसे इंतजार करने को कह दिया गया. जब काफी देर तक इंतजार करने पर भी उसे पैसे नहीं मिले तो भरत ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही.

साथियों के साथ मिलकर पांच घंटे तक की मारपीट
इसके बाद आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक को पीट दिया. युवक के साथ मारपीट करते हुए आरोपियों ने उसके गले में जूतों की माला डाल दी और पेशाब पीने को मजबूर किया. इस दौरान एक आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

युवक हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन दबंगों ने उसे नहीं छोड़ा. यह पूरी घटना सिरोही के कांडला हाईवे पर स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र की है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने भरत के साथ लगभग पांच घंटे तक मारपीट की. इस मामले की जांच की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this